विविध

*सूखे से बेहाल रेगिस्तानी जानवर पहुंचे छत्तीसगढ़*

 

बेरला:- ब्लॉक बेरला क्षेत्र के ग्राम सिंघौरी, सलधा व खम्हरिया एम के खेत खलियान में राजस्थान से पलायन कर आये ऊंट, घोड़ा व बकरियों को लेकर राजस्थानी पहुंचे है। बता दें कि राजस्थान में भीषण गर्मी और सूखे के कारण चारा संकट गहरा गया है। जिसके बाद राजस्थानी अपने पशुओं को ऊंट, घोड़े और भेड़-बकरियों के झुंड चारे की तलाश में छत्तीसगढ़ पहुंच रहे है। पशुपालकों के अनुसार राजस्थान के कई जिलों में जनवरी से ही चारा और पानी दुर्लभ हो जाता है। महज छत्तीसगढ़ के हरे-भरे मैदान और पर्याप्त जल संसाधन इन जानवरों के लिए जीवनदायिनी साबित हो रहे है। यहां कई जिलों में चरने और पीने के पानी की उपलब्धता से उन्हें राहत मिल रही है। पशुपालक बताते हैं कि बारिश शुरू होते ही वे अपने प्रदेश लौट जाएंगे।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button