*सुरही नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी से डूबे एनीकट व पुलिया के सहारे आवागमन बाधित*

*देवकर:-* स्थानीय देवकर तहसील अंचल में प्रवाहित सुरही नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। लिहाजा नदी तटवर्ती इलाकों में स्थित नगर देवकर सहित ग्रामीण क्षेत्र के एनीकेट एवं पुलिया डूब गए है, फलस्वरूप एनीकट से जुड़े इलाको में स्थानीय आवागमन बाधित होने लगा है। बताया जा रहा है, कि नदी के ऊपरी इलाकों में हफ्तेभर से बारिश की जबरदस्त बौछार पड़ी है जिसके कारण खेत-खलिहानों में जमा पानी नाले व नहरों के सहारे नदी में मिल रहा है। साथ ही सुरही नदी के ऊपरी मुहानों पर बने जलाशय, बैराज व डैम से अतिरिक्त पानी को छोड़ा जा रहा है। साथ ही देवकर से सात किलोमीटर दूर स्थित सुरही नदी का पानी अपने मुख्य शिवनाथ में संगम होता है जहां पर बढ़ती पानी का फैलाव वापस बैक वाटर के रूप में सुरही पर असर कर रहा है।परिणामस्वरूप देवकर नगर-अंचल की लाइफलाइन सुरही नदी का बढ़ा जलस्तर आम जनजीवन के लिए खुशखबरी देने वाला साबित हो रहा है, क्योंकि इससे पूर्व गर्मी के सीजन में नदी धीरे-धीरे सिमटकर पतली धारनुमा में तब्दील होते हुए पूर्णतः सुख गया था, जिसके कारण नगरवासियों एवं अंचलवासियों को जल की मूलभूत जरूरत हेतु काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था।




