विविध

*कम्यूनिटी पुलिसिंग और अपराध नियंत्रण पर ध्यान देने के साथ-साथ मजबूत सूचना-तंत्र*

 

*गौ वंश की तस्करी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने दिये गए निर्देश*

बेमेतरा:- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभा कक्ष में जिले के राजपत्रित अधिकारियो, थाना व चौकी प्रभारियो के साथ महत्वपूर्ण अपराध समीक्षा बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में उन्होंने जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनने और समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सभी थाना /चौकी प्रभारियों को ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर आम जनता से संवाद कर उनकी समस्या एवं उनके गावं व आस-पास के ग्रामों के संबंध में जानकारी प्राप्त कर यथा संभव समस्याओं का त्वरित समाधान करने की दिशा में जोर दिया। थाने में आने वाले फरियादियों की समस्याओं को धैर्य पूर्वक सुनकर शीघ्र निराकरण करने, महिलाओं व बुजुर्गो से अच्छा व्यवहार करने निर्देश दिए। एसएसपी बेमेतरा ने थाना और चौकी में लंबित अपराधों, मर्ग, गुम इंसान और लंबित शिकायतों, चालान का वर्षवार शीर्षवार की थानावार जानकारी ली जाकर समीक्षा कर राजपत्रित अधिकारियो के सुपरविजन में शीघ्र निकाल करने तथा समय बाधित अपराधिक प्रकरणों का शीघ्र शीघ्र निपटारे की आवश्यकता पर बल दिया। अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा, नशीली दवाओं और अन्य अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। थानो में पंजीबद्ध धोखाधडी एवं आईटी एक्ट व महिलाओं और बच्चों से संबंधित प्रकरणों का जल्द से जल्द निकाल करने तथा धोखाधडी व आईटी एक्ट के प्रकरणों में फरार आरोपियों के विरूद्ध 173 (8) जाफौ के मामलो में शीघ्र विवेचना पूर्ण कर फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश करने निर्देश दिये गये। उन्होंने म्यूल अकाउंट धारकों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करने और ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी, साइबर क्राइम, और सोशल मीडिया के माध्यम से हो रहे अपराधों के संबंध में आम नागरिकों को जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने महिलाओं और बच्चों से संबंधित अपराधों के निराकरण के लिए “ऑपरेशन मुस्कान” चलाने का भी निर्देश दिया गया। संपत्ति संबंधी अपराधों के आदतन आरोपियों पर पैनी नजर रखने और सख्त कार्रवाई करने की बात कही गई। सभी थाना और चौकी प्रभारियों को सोशल मीडिया पर सतत निगाह रखने और अधिकारी/कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने के साथ कानून और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। विशेष अभियान चलाकर स्थायी वारंट की तामिली किये जाने, असामाजिक तत्वों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने निर्देश दिए। बैठक में एसएसपी ने सायबर प्रहरी अभियान और त्रिनयन एप के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने “सशक्त एप” के माध्यम से वाहनों की चेकिंग कार्यवाही को प्रभावी बनाने पर जोर दिया। इसके साथ ही, स्मार्ट और हाईटेक पुलिसिंग को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर भी चर्चा की गई। उन्होंने ने कम्यूनिटी पुलिसिंग और अपराध नियंत्रण पर ध्यान देने के साथ-साथ मजबूत सूचना तंत्र विकसित करने के दिशा-निर्देश दिये गए। एसएसपी ने विजिबल पुलिसिंग और चेकिंग अभियान को सक्रिय करने की बात कही। इसके अलावा, चोरी और अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए रात्रि गश्त, पेट्रोलिंग और काम्बिंग गश्त करने के निर्देश दिए गए। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया। गौ वंश की तस्करी करने की सूचना पर तत्काल गठित टीम को मौके पर पहुच कर कार्यवाही करने और गौ सेवकों के सहयोग से पुलिस गौ वंश की तस्करी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने निर्देश दिये गए। उक्त बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्योति सिंह, उप संचालक अभियोजन कंचन पाटिल, लोक अभियोजक शिव गोपाल श्रीवास, विशेष लोक अभियोजक सतीश वर्मा, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी कौशिल्या साहू, रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो सहित थाना/चौकी प्रभारी निरीक्षक चंद्रदेव वर्मा, दुलेश्वर चंद्रवंशी, रोशन लाल टोण्डे, संतोषी ग्रेस, उप निरीक्षक ओंकार साहू, राजकुमार साहू, मयंक मिश्रा, अलील चंद, राकेश साहू, राजेन्द्र कश्यप, सउनि रेशम लाल भास्कर, उदल राम टांडेकर, जितेन्द्र कश्यप, कृष्ण कुमार क्षत्री, सुरेश सिंह, रघुवीर सिंह, आनंदी राम सिन्हा एवं स्टेनो सउनि (अ) अजय कुमार देवांगन, एसएसपी रीडर सउनि विष्णु सप्रे, प्रधान आरक्षक ऐश्वर्य क्षत्री, आरक्षक मनीष देवांगन एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहें।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button