विविध

*■देवकर क्षेत्र में वर्षाधिकता से खेतों में जलभराव बनी किसानों के लिए मुसीबत, फ़सल खराब होने की आशंका■*

 

*देवकर:-* स्थानीय नवीन तहसील क्षेत्र में बारिश की अधिकता के कारण खेतों में फसलों पर दुष्प्रभाव पड़ने की सम्भावना बढ़ गयी है। लिहाजा क्षेत्र के सैकड़ो अन्नदाता किसान परेशान होने लगे है।बताया जा रहा है कि क्षेत्र के कई इलाकों में बारिश ज्यादा तो कही सामान्य हुई है। जिससे सामान्य वर्षा क्षेत्र के खेतों में फसल आपूर्ति के लायक भरपूर पानी की उपलब्धता हो जाने के कारण फसल की स्थिति अच्छी है और वही कुछ इलाकों में बरसात का प्रभाव ज्यादा पड़ जाने के कारण खेतों में कई दिनों से पानी भरना जारी है लिहाजा क्षेत्र में कई गांवों के खेत-खलिहान ज्यादा वर्षा से पूरी तरह से तालाब-सा प्रतीत होने लगे है। बरसात सीजन लगने के कारण फसल की बुवाई कर चुके सैकड़ो किसान अपने खेतों में पानी निकासी की रफ्तार कम होने पर चिंतित होकर अनेको तरक़ीब से इस समस्या से निजात पाने की कोशिश कर रहे है किन्तु लगातार बारिश ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है।जबकि सामान्य वर्षा वाले इलाकों के खेतों में पर्याप्त पानी आपूर्ति हो जाने खेत की फ़सल हरियाली-सा लहलहाते दिखाई पड़ रहे है।इस सम्बंध में देवकर तहसील अंतर्गत ग्राम राखी-जोबा निवासी मुकेश यादव ने बताया कि दरअसल बरसात के पानी का असर खेत के ढलान एवं ऊंचाई वाले सिरो पर अलग-अलग फर्क पड़ता है जिसमे पानी की अधिकता एवं अल्पता में अलग अलग प्रभाव पड़ता है। वही नगर देवकर के किसान सोनू साहू ने कहा कि सीजन अभी धान की बुवाई के बाद देखरेख का है इस दौरान फसल को पानी की समय समय पर जरूरत पड़ती है इसके ज्यादा या कम होने पर इसका असर पौधे पर सीधा पड़ता है, जिसके लिए किसानों को दिनभर अपने खेत मे रहकर देखभाल करना पड़ता है। फिलहाल निकटवर्ती के ग्राम अकलवारा, काँचरी, डेहरी, सहसपुर, लालपुर, हरडुवा, मोहगांव, बासीन, बुधवारा, कोहकाबोड़, लुक, पेण्ड्रावन, तिरियाभाठ, बुन्देली बचेड़ी, कुम्हिगुड़ा, भाठासोरही, देवरी, राजपुर, गाडाडीह में वर्षा के प्रभाव से फसल पर असर पड़ने की आशंका से अन्नदाता चिंतित है।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button