विविध

*सोसाइटी सल्धा में साधारण वार्षिक आम सभा आयोजित, धान खरीदी और किसान हित से जुड़े मुद्दों पर हुई चर्चा*

 

बेरला:- विकासखण्ड बेरला क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सेवा सहकारी समिति मर्यादित व शाखा सल्धा (पंजीयन क्रमांक 378) में साधारण वार्षिक आम सभा का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बलराम की पूजा-अर्चना, तिलक लगाकर एवं श्रीफल भेंट कर किया गया। आयोजित आम सभा में सल्धा शाखा के अंतर्गत आने वाली सोसाइटी के प्राधिकृत अध्यक्ष, प्रबंधक, कर्मचारी तथा क्षेत्र के किसान बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभा के दौरान समिति के संचालन, किसानों की सुविधाओं, आगामी धान खरीदी की व्यवस्थाओं तथा अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई और आवश्यक जानकारियां साझा की गई।

इस अवसर पर सेवा सहकारी समिति मर्यादित सल्धा के अध्यक्ष बिसन साहू, जनपद प्रतिनिधि यशवंत निषाद, बैंक प्रबंधक संजय चौबे, समिति प्रभारी लेखु साहू, डगनिया समिति प्रभारी भागवत साहू तथा केशडबरी समिति प्रभारी कुन्दन यदु सहित समिति व बैंक के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में ग्रामीण अंचल से पहुंचे वरिष्ठ किसानों में मुख्य रूप से परस साहू, सोहन साहू, बुद्धेश्वर साहू, पन्नालाल साहू, रोहित निषाद, सुदामा साहू, होरी लाल साहू, खुमान साहू, ओमप्रकाश साहू, रमेश सिन्हा, नारायण साहू एवं चिंता राम साहू सहित अनेक कृषक मौजूद रहे।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button