*साजा में विधायक ईश्वर साहू ने 21 किलोमीटर की कांवड़ यात्रा निकाली*

साजा: सावन के अंतिम सोमवार को साजा विधायक ईश्वर साहू ने अपनी मन्नत पूरी करते हुए 21 किलोमीटर की पैदल कांवड़ यात्रा निकाली। यह यात्रा साजा के महामाया मंदिर से शुरू हुई, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। यात्रा नगर देवकर से होते हुए सहसपुर के प्राचीन शिव मंदिर पहुंची।
इस यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, जिन्होंने “बोल बम” और “हर हर महादेव” के जयकारे लगाए। विधायक ईश्वर साहू ने चुनाव जीतने से पहले भगवान भोलेनाथ से यह मन्नत मांगी थी कि यदि वह विधायक बनते हैं, तो 21 किलोमीटर की कांवड़ यात्रा करेंगे।
यात्रा के दौरान, जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने स्टॉल लगाकर विधायक और कांवड़ियों का स्वागत किया और उन पर पुष्पवर्षा की। यात्रा का समापन सहसपुर के 13वीं शताब्दी में निर्मित स्वयंभू भोलेनाथ मंदिर में जलाभिषेक के साथ हुआ।इस कार्यक्रम के साथ नगर पंचायत साजा के अध्यक्ष हिमांशु वर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व भक्तगण मौजूद रहे।




