*पंचायत मनियारी में ग्राम सभा के बीच में ही सचिव भागे, दोबारा नहीं आने से ग्रामीणों में आक्रोश, देर शाम चर्चा के बाद स्थगन*

*मूलभूत सुविधा के नाम पर राशियों का गबन का मामला आया सामने, पीएम आवास में धांधली, जनप्रतिनिधि खेल रहे भ्रष्टाचार की खेल*
बेरला:- जनपद पंचायत बेरला के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत मनियारी में 30 जून 2026 को ग्राम सभा का आयोजन किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से पीएम आवास योजना और वर्ष 2025 से 2026 तक मूलभूत सुविधा व राशियों की आय-व्यय में भारी गबन को लेकर ज्यादा आवाज उठा। इस दौरान लगातार ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों के बीच भारी गहमा-गहमी हुआ। इसके चलते ग्रामीणों में कई सवाल पीएम आवास योजना अंतर्गत सर्वे सूची लिस्ट के अनुसार नाम नहीं होना, कम उम्र वाले के नाम लिस्ट में होना भारी अनियमितताओं को देखते हुए ग्रामीण में आक्रोश और भी ज्यादा बढ़ता गया। वही ग्राम सभा में उपस्थित लोगों के सवाल के बीच पंचायत सचिव मनोज गायकवाड़ ग्राम सभा को छोड़ कर चले गए। उनको जाते देख लोगों ने सवाल किया तो उन्होंने कहा कि थोड़ा देर में आ रहा हूँ, लेकिन घण्टों बीत गए ग्रामीण इंतजार करते रहे। उसके बाद सरपंच, रोजगार सहायक व ग्रामीण सचिव को कई बार दूरभाषा के माध्यम से संपर्क किया गया लेकिन सचिव जहां ग्राम सभा से निकले उसके बाद से ही फोन बंद बताने लगे। कई लोगों ने कहाँ कि उनके फोन नॉट रिचेबल आ रहे है। जिसके बाद ग्राम पंचायत मनियारी सरपंच सोहन साहू, उपसरपंच संतोष साहू, रोजगार सहायक चंद्रशेखर चेलक ग्राम सभा पर लोगों की समस्या सुनी। इस तारतम्य पर कमलेश साहू ने कहाँ कि मेरे परिवार की जॉब कार्ड बनवाने के लिए 6 महीने से भटक रहा हूँ, बाहर जा कर पैसे देकर बनवाया हूँ। चेम बाई साहू ने बताया कि मेरे दोनो बेटे की शादी हो गए और दोनों के बच्चे भी आ गए लेकिन उनके जॉब कार्ड अब तक नहीं बना है, इसकी शिकायत हर वर्ष ग्राम सभा व पंचायत बैठक में कर चुकी हूँ। इसी तरह ग्राम के 60 प्रतिशत लोगों की समस्या जॉब कार्ड नहीं बनने को लेकर रहा।
*मूलभूत सुविधा पर उठे सवाल, भारी अनियमितता*
ग्राम सभा में लोगों ने साफ सफाई और कीचड़ से हो रहे परेशानियों को बताया गया। बारिश का सीजन चालू हो गए है। लेकिन नालियों की सफाई अब तक नहीं हुए है। न ही मुरुम डाला जा रहा है। गलियों के सड़के शीतल मंदिर से मुख्य मार्ग तक जगह जगह गड्ढे है। जिसमें बारिश होने पर घुटने तक के पानी भर जाते है।
*विकास कार्य के नाम पर राशियों का खेल, भ्रष्टाचार का आरोप*
सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 के अनुसार आवेदक बंटी महिलांगे ने प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत मनियारी में 2025 से 2026 तक हुए विकास कार्य में आय व्यय के जानकारी को लेकर ग्राम सभा में विस्तार से खर्च को पूछा गया तो जनप्रतिनिधि के पास कई सवाल के जवाब नहीं रहे। पंचायत द्वारा ग्राम विकास के नाम पर खर्च तो किया गया लेकिन जमीनी स्तर पर कोई कार्य नहीं होना ग्रामीण सुनकर दंग रह गए। लगातार आवेदक प्राप्त जानकारी के अनुसार सवाल करने पर पंचायत की पोल खुल गई।
*सचिव के चले जाने पर देर शाम तक इंतजार के बाद ग्राम सभा का स्थगन*
पंचायत मनियारी में ग्राम सभा का आयोजन चल रहा था उसी दौरान सचिव के चले जाने पर ग्रामीण देर शाम तक उनके आने का इंतजार कर रहे थे, कई लोगों ने मुख्यमंत्री हेल्प लाइन नंबर 1076 में शिकायत भी किया गया। वही कमलेश निषाद ने जनपद पंचायत बेरला और जिला पंचायत बेमेतरा में दुरभाषा के माध्यम से शिकायत किया गया। कमलेश साहू ने बताया कि शिकायत के लिए आपको जनपद पंचायत बेरला आने के लिए कहा गया। जिसके बाद ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों से अधूरी ग्राम सभा को दोबारा किये जाने की मांग किया। जिसके बाद सरपंच ने ग्राम सभा का स्थगन किया।
*ग्रामीणों ने उच्च स्तरीय जांच व उचित कार्यवाही के मांग की*
ग्राम सभा में हुए अनियमितताओं और सचिव ग्राम सभा का नियम उल्लंघन कर बीच में छोड़कर चले जाना और वर्ष 2025 से जून 2026 तक हुए आय व्यय में भारी गबन का मामला सामने आने पर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो रहे है। जिस पर संबंधित आला अधिकारी इस मामले को जांच कर दोषी पर उचित कार्यवाही किये जाने की मांग कर रहे है।



