आज दिनांक *11 फरवरी 2025* को *नगरीय निकाय चुनाव

आज दिनांक *11 फरवरी 2025* को *नगरीय निकाय चुनाव* के तहत जिले में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए *पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह (IPS)* द्वारा सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक निरीक्षण किया गया। उन्होंने *कवर्धा के पीजी कॉलेज मतदान केंद्र, पिपरिया के विभिन्न मतदान केंद्रों, पंडरिया एवं बोड़ला* के मतदान केंद्रों का दौरा कर *सुरक्षा प्रबंधों* का जायजा लिया और मौके पर मौजूद *पुलिस बल* को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
*श्री धर्मेंद्र सिंह* ने मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक *सुदृढ़ एवं व्यवस्थित* बनाए रखने, मतदान प्रक्रिया में किसी भी प्रकार के *विघ्न को रोकने*, और संवेदनशील केंद्रों पर *विशेष सतर्कता* बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मतदान के दौरान *कानून व्यवस्था भंग करने या गड़बड़ी फैलाने की किसी भी कोशिश को सख्ती से रोका जाएगा* तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर *तत्काल कार्रवाई* की जाएगी।
मतदान केंद्रों के निरीक्षण के दौरान *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) एवं संबंधित थाना प्रभारीगण* उपस्थित रहे। पुलिस प्रशासन द्वारा जिले में *शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुरक्षित मतदान* सुनिश्चित करने के लिए *सभी आवश्यक सुरक्षा उपाय* किए गए हैं।




