*छत्तीसगढ़ महतारी मूर्ति सिरजन दिवस व फटफटी रैली में सहयोग के लिए कंडरका पुलिस टीम का सम्मान*

बेमेतरा:- छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना जिला बेमेतरा इकाई द्वारा कंडरका पुलिस चौकी में पदस्थ पुलिस स्टाफ को सम्मानित कर उनका आभार व्यक्त किया गया।उल्लेखनीय है कि विगत दिनों आयोजित छत्तीसगढ़ महतारी मूर्ति सिरजन दिवस एवं विशाल मोटर साइकिल फटफटी रैली के दौरान कंडरका पुलिस चौकी की टीम ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने और यातायात प्रबंधन में सराहनीय भूमिका निभाई थी। पुलिस के उत्कृष्ट प्रबंधन के फलस्वरूप यह आयोजन शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
पुलिस टीम के इसी सेवा भाव का सम्मान करते हुए छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के पदाधिकारियों ने चौकी प्रभारी एवं पूरे स्टाफ को छत्तीसगढ़ महतारी का छायाचित्र भेंट किया। संगठन ने पुलिस प्रशासन का धन्यवाद करते हुए उम्मीद जताई कि भविष्य में भी छत्तीसगढ़ी संस्कृति, भाषा और अस्मिता से जुड़े आयोजनों में इसी तरह का सहयोग मिलता रहेगा।कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़िया महिला क्रांति सेना बेमेतरा की जिला अध्यक्ष सुषमा परगनिहा, बेरला खंड अध्यक्ष प्रीति वर्मा, युवा क्रांति सेना बेमेतरा के जिला अध्यक्ष पुरेन्द्र साहू, जिला उपाध्यक्ष गजेंद्र निषाद, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी बेरला के खंड अध्यक्ष धनंजय निषाद एवं छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना बेरला के खंड अध्यक्ष सोहन परगनिहा मुख्य रूप से मौजूद रहे। साथ ही सेनानी प्रदीप निषाद, नंदू निषाद, मोहित साहू, हिमेश चक्रधारी, ललित निषाद, योगेश निषाद, श्रवण निषाद एवं जितेंद्र वर्मा सहित संगठन के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।



