*उप निरीक्षक अंजोर सिंह साहू के सेवानिवृत्त होने पर दी गई भाव पूर्ण उनकी बिदाई*

बेमेतरा:- पुलिस विभाग में कार्यरत उप निरीक्षक अंजोर सिंह साहू के सेवानिवृत्त होने पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय बेमेतरा में उन्हें भाव पूर्ण विदाई दी गई। पुलिस अधीक्षक आई. कल्याण ऐलिसेला (भा.पु.से.) ने उप निरीक्षक अंजोर सिंह साहू के स्वस्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की कामना की। वे अब अपने परिवार को भरपूर समय दे पाएंगे। उल्लेखनीय है कि उप निरीक्षक अंजोर सिंह साहू ने पुलिस विभाग में लगभग 42 वर्ष तक अपनी सेवाएं दी। इस दौरान उप निरीक्षक दुर्ग एवं बेमेतरा जिले के विभिन्न थाना/चौकी में अपनी सेवा प्रदान की। पुलिस अधीक्षक आई. कल्याण (भा.पु.से.) ने श्रीफल, शाल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर उनका सम्मान किया। एसपी ने कहा कि पुलिस विभाग में सेवा के दौरान अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। अपने सेवा के दौरान साहू ने मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी निभाई सेवा के दौरान अपनी कार्यकुशलता का परिचय देते हुए उप निरीक्षक के पद पर पहुंचे। ज्ञात हो कि उप निरीक्षक अंजोर सिंह साहू सन 1980 में आरक्षक के पद पर जिला दुर्ग में भर्ती हुए थे। एएसपी पंकज पटेल एवं रक्षित निरीक्षक मुकेश जोशी, निरीक्षक हर प्रसाद पांडेय ने कहा कि साहू ने पुलिस विभाग में शालीन एवं मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी निभाई गृह विभाग में संवेदनशील होकर ड्यूटी करनी पड़ती है। इसका उन्होंने बखूबी निर्वहन किया। पुलिस परिवार की ओर से हम उनके स्वस्थ्य, दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की कामना करते है।साहू ने 42 वर्ष के अपने सेवाकाल के दौरान अपने खट्टे मीठे अनुभव को साझा किया। उन्होंने कहा कि अपने वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन एवं स्टाफ से मिले भरपूर सहयोग से अपनी ड्यूटी तत्परतापूर्वक निभाई इसके लिए उन्होंने अपने स्टाफ का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर पुलिस कार्यालय के अधि./कर्मचारी उपस्थित रहे।




