विविध

*पीएम श्री सेजेस देवरबीजा के होमराज साहू का स्टेट स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए चयन, जिले के लिए गौरव की बात*

 

 

बेरला/देवरबीजा:- विकासखण्ड बेरला अंतर्गत पीएम श्री सेजेस देवरबीजा के होनहार छात्र होमराज साहू, कक्षा 12वीं ने जिला राजनांदगांव में आयोजित संभाग स्तरीय बालक टेबल टेनिस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्टेट लेवल के लिए चयन हासिल किया है। होमराज की इस उपलब्धि से न सिर्फ विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।

 

*जिले के पहले बालक खिलाड़ी बने होमराज*

इस प्रतियोगिता की सबसे खास बात यह है कि होमराज साहू हमारे बेमेतरा जिले के पहले बालक खिलाड़ी हैं जिनका टेबल टेनिस में राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व के लिए चयन हुआ है। इससे पहले जिले से किसी भी बालक खिलाड़ी का टेबल टेनिस में राज्य स्तर तक चयन नहीं हो पाया था। होमराज ने संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी तकनीक, फुर्ती और खेल भावना से सभी को प्रभावित किया और फाइनल तक पहुंचकर स्टेट के लिए क्वालीफाई किया।

 

*विद्यालय परिवार में खुशी*

विद्यालय की प्राचार्य सविता तिवारी, शिक्षकों और साथी छात्रों ने होमराज को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। प्राचार्य सविता तिवारी ने कहा कि “होमराज की मेहनत और अनुशासन का परिणाम है कि आज उसने जिले का नाम रोशन किया है। विद्यालय प्रशासन ने होमराज को आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया है। होमराज ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने कोच, माता-पिता और विद्यालय के प्राचार्य व शिक्षकों को दिया। अब वे आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले और संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button