विविध

*अंचल में धूमधाम से मनाया कृष्णजन्माष्टमी, दही हांडी कार्यक्रम का हुआ आयोजन, नन्हे बच्चों ने कृष्ण बाल लीला कर फोड़ी मटकी*

 

 

बेरला:- ब्लॉक बेरला अंचल सहित पूरे प्रदेश में कृष्ण जन्माष्टमी बड़े धूमधाम उत्साह के साथ मनाया गया। इस पल का इंतजार हर कोई को रहते है। भगवान श्री कृष्ण जन्म पर कई कलाओं को खेल और उत्साह के रूप में आनंद लेते है। जहां देखो वहां छोटे नन्हे बच्चों को राधा-कृष्ण स्वरूप बना कर कृष्ण लीलाओं को याद कर कृष्ण की धुन में लीन दिखाई देते है। वही यादव समाज भगवान कृष्ण की पूजा पाठ कर प्रसादी वितरण किया गया। आपको बता दें कि बेरला ब्लॉक के ग्राम मनियारी में छोटे बच्चों ने कृष्णजन्माष्टमी को बड़े धूमधाम से मनाए। कई बच्चों ने बताया कि भगवान श्री कृष्ण के जन्म दिन पर पूरे दिन उपाश्ना किया। भगवान श्रीकृष्ण की गीत व कथन का आयोजन कर भक्ति में डूबे रहे। साथ ही शाम को दही हांडी का आयोजन भी किया गया। इस आयोजन पर गांव के सभी बच्चे उत्साहित नजर आए। वही बाजे गाजे की धुन में सभी बच्चे नाचते झूमते बहुत आनंदमय हो रहे थे। बताते है कि भगवान श्रीकृष्ण की धुन में हर मानव को आनंद लेना चाहिए।

 

*घर के दिवालो में आठेकन्हैया बना कर करते है पूजा*

 

कृष्ण जन्माष्टमी पर ग्रामीण अंचल क्षेत्र के हर घर आठे कन्हैया के स्वरूप बना दिखाई देंगे। छोटे से लेकर बड़ो तक भगवान श्रीकृष्ण की उपाश्ना करते है। घर-घर कृष्ण की जयकारें गूंजे। मंदिरों व देवालयों में कृष्ण की पूजा धूमधाम से किया गया। वही घर में पकवान व मिष्ठान बना कर विधि विधान से कृष्ण व आठेकन्हैया की पूजा कर दूध दही के भोग लगाया गया। उसके बाद शाम गांव के चौंक चौराहों पर गोविंदाओं की टोली ने गोविंदा आला रे करके जयकारे के साथ मटकी फोड़ी।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button