विविध

*देव पब्लिक अंग्रेजी माध्यम स्कूल के द्वारा स्वतंत्रता दिवस बहुत हर्षोल्लास के साथ मनाया*

 

 

बेरला:- विकासखण्ड बेरला अंचल क्षेत्र के ग्राम बारगांव में संचालित देव पब्लिक अंग्रेजी माध्यम स्कूल के द्वारा स्वतंत्रता दिवस बहुत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह प्रभात फेरी के साथ ध्वजारोहण का कार्यक्रम जनपद सदस्य हीरा देवी वर्मा और पालक समिति के प्रमुख खोमलाल साहू द्वारा किया गया। अतिथि सम्मान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। स्कूल के अनेकों छात्र-छात्रों के द्वारा भाषण, कविता, देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया गया। वही विगत वर्ष अपनी क्लास में टॉपर रहे बच्चों को प्रमाण पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया गया। खोमलाल साहू, बलराम साहू ने स्कूल की प्रगति की कामना की। वहीं लेखराम देवांगन ने स्वतंत्रता का सही अर्थ समझाने का प्रयास किया। इस अवसर पर उपस्थित सभी अतिथि, अभिभावकों एवं ग्रामवासी का शिक्षक अरविंद कुमार टंडन ने आभार प्रकट किया। इस कार्यक्रम की सफल बनाने में स्कूल के सभी विद्यार्थियों और शिक्षक चेतन यादव, भारती साहू, द्रौपति निषाद, तरन्नुम निशा, मनीषा निषाद, नगीना साहू, शंभू यादव, लोमिका साहू, शंकर साहू, इतवारी साहू, सोनू , दिलेंद्र कुमार, पप्पू निषाद का विशेष सहयोग रहा।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button