*प्रयास आवासीय विद्यालय में हुआ चयन, टकसीवां के दिलशान चेलक की सफलता से स्कूल और गांव में खुशी की लहर*

बेरला:- विकासखण्ड बेरला अंतर्गत आने वाले शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला टकसीवां के मेधावी छात्र दिलशान चेलक का प्रतिष्ठित प्रयास आवासीय विद्यालय में चयन हो गया है। दिलशान की इस उपलब्धि से पूरे विद्यालय परिवार, शिक्षकों और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।दिलशान ने कड़ी मेहनत और अनुशासन के दम पर यह सफलता हासिल की है। उनके चयन की खबर मिलते ही स्कूल में बधाई देने वालों का तांता लग गया। दिलशान ने कहा कि इस सफलता का श्रेय मैं अपने माता-पिता और परिवार वालों के साथ-साथ अपने गुरुजनों के मार्गदर्शन को देता हूं। भविष्य में भी सभी का मार्गदर्शन और आशीर्वाद इसी तरह मिलता रहे।
*प्राचार्य और शिक्षकों ने दी बधाई*
विद्यालय के प्राचार्य एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने दिलशान को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शिक्षकों का कहना है कि यह सफलता दिलशान के कठिन परिश्रम, अनुशासन, माता-पिता के सहयोग तथा गुरुजनों के मार्गदर्शन का परिणाम है।
*विद्यालय परिवार ने दी शुभकामनाएं*
समस्त विद्यालय परिवार की ओर से दिलशान चेलक को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएँ दी गई है। ग्रामीणों ने भी दिलशान की सफलता पर गर्व जताया है और कहा कि उनकी यह उपलब्धि क्षेत्र के अन्य बच्चों के लिए प्रेरणा बनेगी।




