विविध

*छुरा नगर में अतिक्रमण, सार्वजनिक अव्यवस्था और जनसमस्याओं पर बढ़ा आक्रोश*

गरियाबंद/छुरा:- नगर पंचायत छुरा में जनसमस्याओं को लेकर स्थानीय नागरिकों में असंतोष लगातार बढ़ता जा रहा है। अतिक्रमण, गंदगी और आवास योजना में गड़बड़ी जैसे मुद्दों पर प्रशासन की उदासीनता से नाराज लोगों ने त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

स्थानीय नागरिकों के अनुसार सुशासन तिहार के दौरान इन समस्याओं को लेकर कई आवेदन और शिकायतें प्रशासन को सौंपी गई थीं। आवेदन क्रमांक 2627026170002, आवेदक पुष्पराज शाह, दिनांक 18 मई 2026। लेकिन अब तक अधिकांश मामलों में न तो स्पष्ट कार्रवाई हुई है और न ही शिकायतकर्ताओं को संतोषजनक जवाब मिला है। इससे लोगों में प्रशासनिक कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी देखी जा रही है।

*वार्ड 10 में सीसी रोड पर अतिक्रमण का आरोप*
वार्ड क्रमांक 10 के लोगों ने शिकायत की है कि आदतन अतिक्रमणकारी माधवराम और उसके परिजन द्वारा सीसी रोड के एक हिस्से पर तारबंदी कर सार्वजनिक मार्ग पर कब्जा किया गया है। नागरिकों ने इस मामले की निष्पक्ष जांच कर वैधानिक कार्रवाई करने और सार्वजनिक मार्ग को पूर्व स्थिति में बहाल करने की मांग की है।

*धार्मिक स्थल के आसपास गंदगी से श्रद्धालु परेशान*
नगर के प्रमुख आस्था केंद्र सोनई-रुपई देवी स्थल के 3आसपास ठेले और दुकानों के कारण गंदगी और कचरे की समस्या बढ़ गई है। श्रद्धालुओं ने चिंता जताते हुए कहा कि धार्मिक स्थल की पवित्रता बनाए रखने के लिए नियमित साफ-सफाई, कचरा प्रबंधन और प्रभावी व्यवस्था की जानी चाहिए।

*आवास योजना में गड़बड़ी का आरोप*
शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि कुछ आवास स्वयं हितग्राहियों द्वारा उपयोग किए जाने के बजाय किराए पर दिए गए हैं। बताया गया है कि ऐसे आवास बाहरी राज्य, विशेषकर मध्य प्रदेश के लोगों को किराए पर दिए जा रहे हैं। नागरिकों ने पात्रता, नियमों और आवास आवंटन की शर्तों के अनुरूप निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

*नगरवासियों की मांग*

नगरवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि अवैध अतिक्रमण हटाने, सार्वजनिक मार्गों को व्यवस्थित करने, धार्मिक स्थलों की स्वच्छता सुनिश्चित करने और आवास योजना से संबंधित शिकायतों की निष्पक्ष जांच कराने सहित सभी लंबित शिकायतों पर पारदर्शी और समयबद्ध कार्रवाई की जाए।

*क्या बोले अधिकारी*
इस संबंध में नगर पंचायत छुरा के सीएमओ अशोक सलामे ने कहा _”दो-तीन नोटिस दिया जा चुका है। समिति की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। समय पर कार्यवाही कर दी जाएगी।फिलहाल अब नगरवासियों की निगाहें प्रशासन पर टिकी हैं कि जनहित से जुड़े इन मुद्दों का समाधान कब तक होता है।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button