विविध

*■देवकर में जन्माष्टमी की धूम, श्रीराम मन्दिर में विविध आयोजन,समापन पर दही लूट का कार्यक्रम■*

*●देवकर:-●* कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर धर्मनगरी देवकर के श्रीराम मन्दिर में नवदिवस विविध धार्मिक कार्यक्रमों का शानदार आयोजन हुआ।राम मन्दिर के श्रीराम दरबार मे हरसाल की तरह सेवा सप्ताह में भक्तगणों द्वारा बिना रुके पूरे नवदिनों तक निरन्तर सीता-राम का जाप किया गया। वही मन्दिर में ही भगवान नन्दलाल को पालकी के सहारे झूला झुलाया गया। साथ ही मन्दिर में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया। इस सम्बंध में श्रीराम मंदिर दरबार के पुजारी पंडित कन्हैया दास वैष्णव जी ने बताया हिन्दू परम्परा के मुताबिक भादो माह के आठवें दिन अर्द्धरात्रि में भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था।इसी अवसर में हरसाल नगर के श्रीराम मन्दिर दरबार में विभिन्न धार्मिक आयोजन कर धूमधाम से जन्माष्टमी मनाया जाता है। श्री रामचन्द्र स्वामी मन्दिर न्यास(ट्रस्ट समिति देवकर के अध्यक्ष-अमृतलाल गुप्ता ने कहा कि राममंदिर में हरसाल जन्माष्टमी की धूम रहती है, अष्टम दिन के आधे रात्रि तक मन्दिर रोजाना श्रद्धालुओं की हुजूम से गुलजार रही।वही अंतिम दिन नवमी को यदुवंशियों द्वारा दही-हांडी लूट के कार्यक्रम के साथ पर्व का समापन हुआ।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button