विविध

*■राजा मोहगांव की सेवानिवृत्त शिक्षिका को शाला परिवार ने दी शानदार विदाई■*

 

*देवकर:-* नगर से सात किलोमीटर दूरस्थ ग्राम राजा मोहगांव में शासकीय प्राथमिक शाला की शिक्षिका लक्ष्मी सेंगर को स्कूल परिवार द्वारा ससम्मान भव्य विदाई दी गई।उनका शिक्षा विभाग में प्रथम नियुक्ति 25 अगस्त 2008 को सहायक शिक्षिका के पद पर बेमेतरा ज़िले और साजा विकासखण्ड अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला राजा मोहगांव में हुई थी। जिसमे 16 वर्षतक शाला में उन्होंने अपना बहुमूल्य सेवा प्रदान करते हुए विगत 31 जुलाई 2023 को अर्धवार्षिक आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुई।यह विदाई कार्यक्रम साजा की पूर्व बीईओ एवं हाईस्कूल मोहगांव की प्राचार्या-डॉ. निलिमा गडकरी एवं मिडिल स्कूल के प्रधानपाठक आरके वर्मा की अध्यक्षता एवं मोहगांव संकुल समन्वयक एमएल वर्मा के सानिध्य व प्राइमरी स्कूल के प्रधानपाठक-भीषम साहू की अतिथ्य में आयोजित हुआ।उक्त कार्यक्रम में सेवानिवृत्त शिक्षिका लक्ष्मी सेंगर को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की शुभकामना शाला परिवार एवं सभी अतिथियों के द्वारा दी गई। इस कार्यक्रम में राजा मोहगांव के प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शाला के समस्त बच्चे एवं शिक्षकगणों की उपस्थिति रही।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button