छत्तीसगढ़

महिलाएँ जगत का कल्याण कर सकती है- सरला दीदी

तखतपुर टेकचंद कारड़ा
महिलाएँ जगत का कल्याण कर सकती है- सरला दीदी

तखतपुर- प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ‘सुख शांति भवन” द्वारा महिला दिवस के उपलक्ष्य मे कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित करके किया गया। बेलगहना केन्द्र से पधारे सरला दीदी ने महिलाओ के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज महिला का स्थान बहुत ऊंचा है। आज हर क्षेत्र मे महिलाएँ सफलता हासिल कर रही है अपने दायित्वों को पूर्ण रूप से निभाने के साथ ही ऑफिस या अन्य कार्यो की जिम्मेदारियाँ भी बखूबी निभा रही है। समाज में महिलाओ के योगदान की जितनी सहसराहना की जाए कम है। “नारी ही स्वर्ग की द्वार है” सतयुग में श्रीलक्ष्मी का नाम पहले आता है फिर श्री नारायण कहकर संबोधित करते थे उन्होंने कहा कि आज हरेक नारी को आवश्कता है अपने अन्दर छिपी हुई शक्तियों को पहचानने की, नारी ही जगत का कल्याण कर सकती है।

नगर उपाध्यक्ष वन्दना बाला सिंह ठाकुर ने कहा कि ब्रह्माकुमारीज संस्था विश्व की पहली संस्था है जो महिलाएं, बहने, माताओ द्वारा संचालित की जाती है।

संस्था की संचालिका ब्रह्माकुमारी ममता बहन ने सभी महिलाओं को सम्मानित करते हुए श्रीफल एवं तिलक लगाकर सभी को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस और होली उत्सव की शुभकामनाएं दी गई । ब्रह्माकुमारी निकिता बहन ने मंच संचालन कर सभी का स्वागत किये।

इस कार्यक्रम मे सुख्य रूप से वन्दना सिंह, कविता मन्दानी, पुजा सचदेव, टिंकू अग्रवाल, नम्रता तोलानी, भारती सचदेव, कुमुदनी धीवर, शांति साहू, विमला ठाकुर, आसू गगवानी, कविता कुकरेजा, मानसी तोलानी, पुजा मन्दानी,श्वेता द्विवेदी ,कौशिल्या ठाकुर,रितु शिवहरे लता वैष्णव सहित बड़ी संख्या मे महिलाएँ उपस्थित हुए।

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Related Articles

Back to top button