विविध

*गिट्टी खदान के गहरे पानी में डूबने से रायपुर के 21 वर्षीय युवक की मौत, रेस्क्यू टीम ने निकाला शव*

 

बेमेतरा:- बेमेतरा जिले के बेरला क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम चंडी भाठा में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहाँ एक गिट्टी खदान के गहरे पानी में डूबने से रायपुर के 21 वर्षीय युवक हर्ष दास मानिकपुरी की मौत हो गई है। पुलिस की रेस्क्यू टीम ने सोमवार सुबह युवक का शव पानी से बाहर निकाल लिया है। दोस्त के घर रुकने की थी योजना मिली जानकारी के अनुसार रायपुर निवासी हर्ष दास मानिकपुरी पिता गोपाल दास मानिकपुरी, उम्र 21 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 05 धनलक्ष्मी नगर, दरी तालाब के पास, भनपुरी रायपुर, थाना खमतराई का रहने वाला था। अपने दोस्तों भरत पटेल और प्रशांत लहरे के साथ रविवार, 9 अगस्त 2026 को रायपुर से बेमेतरा होते हुए बेरला आए थे। प्रशांत लहरे का मामा घर ग्राम चंडी भाठा में होने के कारण सभी ने वहां रुकने की योजना बनाई थी।

*खदान के पास खाना खाने के बाद नहाने उतरे*

रविवार शाम को दोस्तों ने घर से खाना पैक कराया और चंडी भाठा चौक पहुंचने के बाद गिट्टी खदान क्रेसर की ओर चले गए। वहां क्रेसर के पार बैठकर चारों ने खाना खाया। इसके बाद भरत पटेल, प्रशांत लहरे और हर्ष दास मानिकपुरी खदान के नीचे नहाने के लिए उतर गए। देखते ही देखते गहरे पानी में समाया युवक नहाने के दौरान हर्ष दास मानिकपुरी खदान के पानी में थोड़ी दूर आगे बढ़ गया। पानी गहरा होने के कारण वह देखते ही देखते उसमें डूब गया। दोस्तों ने उसे बचाने और ढूंढने की कोशिश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। रात में युवक के न मिलने पर गुम इंसान की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

 

*पुलिस और रेस्क्यू टीम ने निकाला शव*

 

जांच जारी घटना की सूचना मिलने के बाद सोमवार, 10 अगस्त 2026 की सुबह करीब 8:30 बजे पुलिस की रेस्क्यू टीम और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से हर्ष दास का शव खदान के पानी से बाहर निकाला गया। बेरला पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पंचनामा कार्रवाई के लिए भेज दिया है। इस हादसे की आधिकारिक सूचना बेरला के एसडीएम कार्यालय को भी भेज दी गई है और पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button