*पुलिस चौकी खण्डसरा क्षेत्रांतर्गत ग्राम सेमरिया में शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराने वाला एक आरोपी के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही*

बेमेतरा:- जिला बेमेतरा पुलिस के द्वारा एक हेल्प लाईन नंबर 9479257558 का शुभारम्भ किया गया जिसे समाधान नाम दिया गया है। इस नंबर पर आम नागरिकों के द्वारा कभी भी अपनी शिकायत गोपनीय रूप से दर्ज कराया जा सकता है। एक व्यक्तिय से समाधान नंबर पर शिकायत प्राप्त हुआ कि पुलिस चौकी खण्डसरा क्षेत्रांतर्गत ग्राम सेमरिया में अवैध रूप से शराब बिक्री करता है। समाधान में उक्त शिकायत प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता (भा.पु.से.) द्वारा समाधान सेल प्रभारी कौशिल्या साहू एवं पुलिस चौकी प्रभारी खण्डसरा उप निरीक्षक डी.एन. सिंह को आवश्यक कार्यवाही करने निर्देशित किये। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल व एसडीओपी एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही की जा रही है।
बेमेतरा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दिनांक 30 जून 2023 को पुलिस चौकी खण्डसरा क्षेत्रांतर्गत ग्राम सेमरिया में खण्डसरा पुलिस स्टाफ पहुच कर शिकायत के अधार पर चेकिंग किया गया, चेकिंग के दौरान लोगों को अवैध रूप से शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराने पर आरोपी मनीराम साहू पिता धनसिंह साहू उम्र 38 साल साकिन सेमरिया पुलिस चौकी खण्डसरा थाना व जिला बेमेतरा के विरुद्ध धारा 36(c) आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही किया गया है। उपरोक्त कार्यवाही में समाधान सेल एवं पुलिस चौकी खण्डसरा स्टाफ का सराहनीय भुमिका रही।




