विविध

*जिला स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 01 एवं 02 दिसम्बर भी*

बेमेतरा:- छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का विकासखण्ड स्तरीय प्रतियोगिता पूर्ण कर अब 01 व 02 दिसम्बर 2022 को जिला स्तरीय ओलंपिक खेल का आयोजन स्वामी विवेकानन्द स्टेडियम बेमेतरा में किया जायेगा। प्रथम दिवस गिल्ली डंडा, पिट्ठूल, संखली, लंगड़ी दौडद्व लंबीकूद का आयोजन सभी आयुवर्ग 0-18, 18-40 तथा 40 से ऊपर महिला/पुरूष दोनो वर्ग के प्रतिभागी सम्मिलित होंगे, जबकि दूसरे दिन 02 दिसम्बर को रस्साकसी, खो-खो तथा कबड्डी का आयोजन किया जाना तय किया गया सफल आयोजन के लिए कलेक्टर, मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत तथा मुख्य नगरपालिका अधिकारी के मार्गदर्शन पर तैयारी की जा रही है।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button