विविध

*नियंत्रण आदेश 2016 का उल्लंघन* उचित मूल्य दुकान संचालक को करण बताओ नोटिस जारी*

 

 

बेमेतरा:- जिला बेमेतरा के उचित मूल्य दुकान क्रमांक आई.डी. 432009084 के संचालक को छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 के प्रावधानों का उल्लंघन करने पर नोटिस जारी किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, महीने नवंबर 2025 के राशन वितरण हेतु दुकान को संचालक द्वारा निर्धारित तिथि में नहीं खोला गया, जिसके कारण राशनधारियों को अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ा। शासन की अनिवार्य सेवा को बाधित करने तथा समय पर खाद्यान्न वितरण न करने को गंभीर अनियमितता माना गया है। जारी नोटिस में संचालक से दो महत्वपूर्ण प्रश्नों पर स्पष्टीकरण मांगा गया है जिसमे पहला संबंधित थाने में प्रथम सूचना रिपोर्ट क्यों नहीं दर्ज की गई और

क्यों दुकान को अनुपस्थित पाया गया और इसे निलंबित/निरस्त क्यों न किया जाए। उक्त नोटिस प्राप्त होने के दो दिवस के भीतर संचालक को अपना लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है। समयावधि में जवाब प्रस्तुत न करने या असंतोषजनक पाए जाने की स्थिति में एकतरफा कार्रवाई की जाएगी, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी संचालक की होगी।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button