विविध

*बेरला के सीबीएसई स्कूल में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित*

बेमेतरा/बेरला:- देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्षों की सेवा, समर्पण एवं राष्ट्र निर्माण की यात्रा को समर्पित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत पूर्व माध्यमिक शाला सीबीएसई स्कूल, बेरला में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संगठन के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के लिए चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने अपनी कलाकृतियों और ओजस्वी विचारों के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा भाव, समर्पण तथा देश के विकास में उनके उल्लेखनीय योगदान को प्रदर्शित किया।

कार्यक्रम में मुख्य प्रभारी के रूप में शिवझड़ी सिन्हा उपस्थित रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों से सीधे संवाद करते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन योजनाओं से आम जनता के जीवन स्तर में किस तरह सकारात्मक बदलाव आया है। विशेष रूप से ‘घर-घर शौचालय योजना’ पर चर्चा करते हुए उन्होंने स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

इस अवसर पर पार्षद उमा नेताम, संतोषी ठाकुर, उपासना, गायत्री परगनिहा, योगेश्वरी सिन्हा पाटिल, जांगड़े सर, फातिमा खान और स्कूल के प्रधान पाठक सहित समस्त शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button