*बेरला में विकासखंड स्तरीय स्पोकन इंग्लिश ट्रेनिंग का प्रथम चरण हुआ प्रारंभ*

*बेमेतरा/बेरला:-* विकासखंड मुख्यालय में विगत 15 जुलाई दिन सोमवार को विकासखंड स्तरीय स्पोकन इंग्लिश ट्रेनिंग का आयोजन बीआरसी भवन एवं कबीर भवन में आयोजित किया गया।। जिसमें प्रशिक्षण के डी आर जी, श्री भगवत प्रसाद बानी , श्री अनुराग साहू, श्री भूपेंद्र शर्मा, श्री पुष्कर भोसले एवं अजीम प्रेमजी फाउंडेशन से ज्ञानेश्वर के माध्यम से संपन्न किया जा यह प्रशिक्षण पूर्ण रूप से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बेमेतरा के निर्देशानुसार संपन्न किया जा रहा है, जिसमें डाइट के प्राचार्य श्री जे के दृतलहरे सर जी के निर्देशानुसार कार्य योजना बना हुआ है प्रशिक्षण के प्रथम दिवस प्रातः 10:00 बजे से प्रशिक्षण प्रारंभ हो गया था जिसमें प्रशिक्षण की शुरुआत बीआरसी श्री खोमलाल साहू जीके माध्यम से प्रारंभ किया गया इन्होंने बताया कि स्पोकन इंग्लिश हमारे विद्यालय के लिए कितना महत्वपूर्ण है आज के वर्तमान परिपेक्ष में बच्चे गणित विषय से नहीं बल्कि इंग्लिश विषय से बहुत अधिक डरते हैं जिसके कारण से बच्चे अपनी उपलब्धि को हासिल नहीं कर पाते क्योंकि आज हर क्षेत्र इंग्लिश से जुड़ा हुआ है और इस क्षेत्र में बच्चे थोड़ा सा अपने आप को पिछड़ा महसूस कर रहे हैं ,इसी परिदृश्य को बदलने के लिए शिक्षकों का पांच दिवसीय इंग्लिश स्पोकन प्रशिक्षण का आयोजन राज्य शैक्षिक अनुसंधान परिषद रायपुर के मार्गदर्शन में किया गया है,, जिसके माध्यम से शिक्षक इंग्लिश में निपुण होकर अपने विद्यालय बच्चों को एक अच्छी शिक्षा इंग्लिश के संदर्भ में प्रेषित कर सकेगा,, प्रशिक्षण में प्राथमिक शाला से प्रथम बैच बीआरसी भवन में 50 एवं दूसरा बैच कबीर भवन में 50,, इस प्रकार से कुल 100 शिक्षकों ने अपनी उपस्थिति प्रदान किया। प्रशिक्षण में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम विद्यालय के प्राचार्य कुसमी श्री ठाकुर सर जी के माध्यम से समस्त शिक्षकों को स्पोकन इंग्लिश के संदर्भ में बारीकियां से अध्ययन कराया गया ।और आने वाले समय में इसका विद्यालय में सत् प्रतिशत उपयोग हेतु अपने विचार प्रस्तुत किए गए।




