विविध

*कोहड़िया में राशन वितरण के दौरान चावल की बोरी में मिले कीड़े, गुणवत्ता पर हितग्राही उठा रहे सवाल*

 

 

बेरला/भिंभौरी:- तहसील भिंभौरी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कोहड़िया से राशन सामग्री में कीड़े मिलने का मामला रविवार को प्रकाश में आया है। जहां राशन प्राप्त करने के लिए ग्रामीणों की भीड़ लगी हुई थी। जहां राशन दुकान में चावल वितरण के दौरान चावल एवं शक्कर में गंदगी, कीड़े, पताड़ी, पाउडरिंग के साथ-साथ और भी खराबी सामने पायी गयी। मामले को लेकर ग्राम कोहड़िया के राशन हितग्राहियों में हाहाकार मच गया कि कीड़े मकोड़े और गंदगी से भरा राशन जनता कैसे खायेगी। इस दौरान ग्रामीण महिलाओं एवं ग्राम पंचायत कोहड़िया सरपंच रोहित शिवारे, उपसरपंच तुलसी नायक, विक्रेता उमाशंकर यादव व समस्त ग्रामवासी कोहड़िया के द्वारा शेष मौजूदा चावल एवं अन्य राशन सामाग्री को खाद्य विभाग प्रशासन को पुनःवापस कराया जाएगा। मामले को लेकर ग्राम पंचायत कोहड़िया सरपंच ने बताया कि खाद्य विभाग अधिकारी कल जाँच के लिए ग्राम पंचायत कोहड़िया राशन सामग्री गोदाम पहुँचेंगी।

●●●●●●

नागरिक आपूर्ति निगम बेमेतरा अधिकारी अलका शुक्ला ने कहाँ इस मामले पर जांच टीम भेजी जाएगी और जांच कर खराबी होने पाए जाने पर उचित कार्यवाही होगी।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button