विविध
*शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कंडरका को मिली सफलता*

बेरला/भिंभौरी:- जिला स्तरीय कला उत्सव का आयोजन शुक्रवार को बेमेतरा में किया गया था। जिसमें शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कंडरका को बेरला जिला बेमेतरा से पुष्पा नायक व्याख्याता जीवविज्ञान के मार्गदर्शन में रुपाली निषाद एवं तन्नू साहू को पारम्परिक कहानी वाचन में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। भेनू निषाद एवं हिमांशु निषाद को 2डी व 3डी पेपर आर्ट में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ तो वहीं देवकुमार निषाद को चित्रकारी में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। जिससे छात्रों को चयन जिला स्तरीय कला उत्सव से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ।




