*बाल सांसद द्वारा आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह*

साजा:- विकासखण्ड साजा के अंतर्गत आने वाले शासकीय प्राथमिक माध्यमिक शाला सोमईकला में बाल सांसद द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। आयोजन की संपूर्ण जिम्मेदारी बाल केबिनेट ने अपने सुझबुझ से किया इस आयोजन की नेतृत्व केबिनेट प्रमुख सचिव तुलसी वर्मा एवं प्रधान मंत्री किरण साहू के नेतृत्व में शानदार और सफल आयोजन पहली बार किया। सभी उपस्थित शिक्षक और ग्राम वासियों ने जमकर तारीफ किए कि बच्चों ने अपने बुते इतना अच्छा आयोजन किया गया। जिसमें सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान संकुल केंद्र चिल्फी में आने वाले शालाओं के शिक्षकों का सम्मान अतिथियों का चयन और आमंत्रण भी बहुत ही शानदार तरीके से प्रबंधन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि शाला से पदोन्नति प्राप्त आदर्श शिक्षक निलेश्वर शर्मा कर रहे थे। मुख्य अतिथि द्वारा सक्रिय भूमिका पर अपनी बात रखते हुए कहा की जब बाल केबिनेट अपनी भूमिका को समझते है। तब इस तरह का आयोजन कर पाना संभव होता है। अन्य शालाओं में भी इस तरह का आयोजन होते रहना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष रहे और विशिष्ट अतिथि सरपंच सोमईकला इंद्राणी साहू उप सरपंच नरेश वर्मा कर रहे थे। सरपंच इंद्राणी साहू ने कहा यह सब नए भारत के बच्चे हो जो सब करने में सक्षम है। यह तभी संभव होता है जब बेहतर शिक्षा प्राप्त कर रहे होते है। शिक्षा को अपने जीवन में उतार रहे होते हैं। उप सरपंच नरेश वर्मा ने कहां वास्तव में हमारे शाला के शिक्षकों ने हमारे गांव के बच्चों की दशा और दिशा को एक अलग पहचान दे रहे है। बच्चों में जब बेहतर शिक्षा का प्रभाव पड़ता है तो उनकी प्रतिभा निखर कर सामने इस तरह से आते है। कार्यक्रम का आयोजन जिस ढंग से किया गया उसमें इनकी मेहनत दिख रहा था। कार्यक्रम का संचालन की जवाबदारी भी बाल केबिनेट के द्वारा शिक्षको को खेल में भाग लेने के लिए तैयार कर दिए। बास्केटबॉल, टेबल रन, बैलून ब्रोक जोड़ी का खेल साथ निभाना। इतने रोचक खोलों का आयोजन जिसका आनंद सभी ने लिए। शिक्षक भी आज बच्चों की तरह विभिन्न खेलों का आनंद लें रहे थे। शिक्षक सम्मान समारोह में उपस्थित शिक्षकों को बाल केबिनेट द्वारा गुलदस्ता श्रीफल पेन भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में शामिल शिक्षक निलेश्वर शर्मा, पुर्णिमा देवांगन, टानिषा देवांगन, कमल किशोर शर्मा, पवन कुमार देवांगन, रामकृष्ण साहू, ज्ञानिक मार्कंडेय, संत कुमार घृतलहरे, पूर्णिमा मार्कंडेय, ईश्वरी ठाकुर, संगिता घृतलहरे, सीएसी मोहित कुमार चंद्राकर, सेवानिवृत्त शिक्षक सुखदेव राम साहू, शाला प्रबंधन समिति तुलाराम वर्मा, कुमार दास जांगड़े, फागु साहू, सुरेश वर्मा,
ग्राम पंचायत सोमईकला इंद्राणी साहू, गज्जू साहू, भुनेश्वर साहू, गणमान्य नागरिकों में संत कुमार वर्मा, महेश्वरी वर्मा, सुनिल साहू, साधराय गोयल, गिरजा, चंद्रिका, चंद्रकली, बेना, लैनबाई, रुपा यादव बाल केबिनेट सचिव तुलसी वर्मा, गरिमा साहू प्रधान मंत्री किरण साहू, लक्ष्मी यादव मुख्यमंत्री, सुमित कोसले, साधना यादव, बिंदिया, गीतांजलि, डिकेश्वरी, प्रिति, टिकेश्वरी, गायत्री, रोशनी, नीतु, खिलेश्वरी, कैलाश, अमन, राजवीर, योगीराज, धर्मेंद्र, आभार व्यक्त करते हुए केबिनेट सचिव तुलसी वर्मा ने कहा हमने अपने लक्ष्य निर्धारित करने है कि आगे हमें क्या करना है। छोटी-छोटी प्रयास करने से बड़ी सफलता प्राप्त किया जा सकता है। हमारे शिक्षक हम पर विश्वास करते हैं की सभी बच्चे सीख सकते है। तो हमें भी अब यकीन हो रहा की हम स्वयं कोशिश करें तो सब सीख सकते है। सभी आदरणीय गुरुजनों का हृदय से आभार आपने हमारे आज और आने वाले कल को संवार रही है।



