विविध

*पोला पर्व एवं जन्माष्टमी के अवसर पर देवकर के मीडिल स्कूल में विविध कार्यक्रम का आयोजन*

 

*■बेमेतरा/देवकर:-* पोला पर्व एवं कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर कल नगर देवकर के शासकीय पूर्व माध्यमिक कन्या एवं बालक स्कूल में संयुक्त रूप से विविध कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान स्कूल में संकुल समन्वयक प्रकाश कुंजाम द्वारा दोनो पर्व की विशेषता एवं महत्व को बताया गया। वही स्कूल की प्रधानपाठिका- प्रतिमा चौबे द्वारा जन्माष्टमी के बारे में लघुकथा, शिक्षिका- आहिल्या के द्वारा बच्चो को बधाई दी गयी। वही स्कूली बच्चों द्वारा राधा-कृष्ण की छवि प्रस्तुत की गई एवं पोला त्यौहार के स्वरूप मिट्टी के खिलौने का निर्माण किया गया। इस अवसर पर स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं के रूप में गीतांजलि अग्रवाल, फरहद खान, रश्मि यदु, आमना परवीन, हरेन्द्र यादव, छाया साहू सहित अन्य स्टॉफ की खास सहभागिता रही। साथ ही इस खास मौके के उपलक्ष्य सहायक शिक्षक हरेन्द्र साहू के तरफ से बालक प्राथमिक स्कूल के बच्चो को न्यौता भोज के रूप में आंशिक भोजन करवाया गया।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button