विविध

*देवकर में पानी टँकी के वाल्व खराब होने से नगर की पेयजलापूर्ति व्यवस्था प्रभावित*

 

*■बेमेतरा:-* सीमावर्ती नगर पंचायत देवकर विभिन्न वार्डो में विगत दो दिनों से जल सप्लाई प्रभावित होने से बस्ती वाले परेशान है। जिसमे पाइप के सप्लाई चैन में वाल्व खराब होने पर नगर के वार्ड 03, वार्ड 04, वार्ड 11 एवं वार्ड 06 में आंशिक रूप से जल आपूर्ति पर असर हो रहा। फिलहाल स्थानीय प्रशासन द्वारा नगर पंचायत प्रशासन द्वारा घीसकर खराब हो चुके वाल्व को मरम्मत कर नया लगा दिया गया है, लिहाजा दो दिनों के बाद आज से पानी आपूर्ति शुरू हो जाएगी। चूंकि इन दिनों गर्मी का सीजन अपने अंतिम दौर में है वही किसी भी इलाके में पेयजलापूर्ति का बाधित होना रहवासियों के लिए एक बड़ी चुनौती बन जाता है। हालाँकि देवकर में नगर पंचायत में पेयजलापूर्ति का प्रभावित होंने की घटना इस वित्तीय बरस की पहली घटना है जिससे वार्डवासियों को जलसंकट की समस्या से जूझना पड़ा एवं टैंकरों के सहारे जल आपूर्ति करना पड़ा। इस सम्बंध में नगर पंचायत इंजीनियर विश्वनाथ ठाकुर ने बताया कि नगर में काफी पुराना वाल्व होने के कारण कुछ वार्डो में पानी की सप्लाई चैन प्रभावित रही।जिसे ठीक कर लिया गया है एवं आज से पुनः शुरू हो जायेगी।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button