छत्तीसगढ़

प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं हेतु चयन परीक्षा वर्ष 2023-24 हेतु प्रवेश पत्र प्राप्त करने की सूचना जारी 30 अप्रैल को होगी चयन परीक्षा

प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं हेतु चयन परीक्षा वर्ष 2023-24 हेतु प्रवेश पत्र प्राप्त करने की सूचना जारी
30 अप्रैल को होगी चयन परीक्षा
नारायणपुर, 24 अप्रैल 2023 –   कार्यालय आदिवासी विकास शाखा द्वारा जारी विज्ञप्ति अनुसार  शैक्षणिक सत्र 2023-24  हेतु प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 30 अप्रैल 2023 रविवार को प्रातः 11.00 से 2.00 बजे तक आयोजित होगा। इस संबंध में प्रयास विद्यालय में प्रवेश हेतु ऑनलाईन आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया था।
छ.ग. राज्य में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों में चयन परीक्षा कक्षा 9वीं के लिए जिन विद्यार्थी का फार्म स्वीकार किया गया था। वे अपने आवेदन क्रमांक एवं अपने पिता के मोबाईल नम्बर की सहायता से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोडकर सकते है। और जिन विद्यार्थी का फॉर्म अस्वीकृत हुआ था। वे अपने आवेदन क्रमांक एवं पिता के मोबाईल नम्बर की सहायता से अपना अस्वीकृति का कारण जान सकते है। प्रयास आवासीय विद्यालय में चयन परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र विभागीय वेबसाईट ीजजचेरूध्ध्मासंअलंण्बहण्दपबण्पदध्चतमउेध् से डाउनलोड किया जा सकता है। इस संबंध में विद्यार्थी अधिक जानकारी हेतु कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास शाखा से संपर्क कर सकते हैं।

Abhitab Namdeo

Related Articles

Back to top button