छत्तीसगढ़

राष्ट्रपिता का चश्मा हुआ चोरी,मोदी आर्मी ने थाने में कराई शिकायत!

*राष्ट्रपिता का चश्मा हुआ चोरी,मोदी आर्मी ने थाने में कराई शिकायत!*
*दुर्ग शहर में अपराधियों के हौसले कितने बुलंद हैं इसका जीता जागता सबूत है कि शहर में बापू के चश्मा का भी चोरी हो जाना,आज मोदी आर्मी संगठन ने दुर्ग सिटी कोतवाली में पहुंच कर लिखित शिकायत दर्ज करवाई है कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का चश्मा चोरी हो गया,मोदी आर्मी के सदस्यों ने ऐसे चोरों पर थाना प्रभारी से जल्द ही कार्यवाही करने की मांग की है,साथ ही बापू के प्रतिमा पर पुनः नया चश्मा चढ़ाया गया और शिकायत में कहा कि जिला प्रशासन को शहर में स्थापित देश के महान हस्तियों प्रतिमाओं का अपमान न हो इसका भी ध्यान रखा जाना चाहिए,इसे लेकर मोदी आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष वरुण जोशी ने कहा दुर्ग जिले में अपराधियों में कानून का भय कहीं नहीं दिख रहा है,रोजाना हत्या,लूट चोरी जैसी घटनाओं का होना आम बात हो गई है,दुर्ग जिला मुख्यमंत्री सहित प्रदेश के गृहमंत्री का जिला है फिर भी अपराधों को अंजाम देना कहीं न कहीं सरकार के कानून व्यवस्था को पूरी तरह विफल साबित करता है,हद तो तब हो गई जब राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी का चश्मा ही चोरों ने चुरा लिया हो,जुआ सट्टे सहित नशे का कारोबार दुर्ग में शासन प्रशासन के नाक के नीचे फल फूल रहा है और यही बढ़ते अपराध का मुख्य कारण है,शासन और जिला प्रशासन यदि अपराध पर अंकुश नहीं लगा पाई तो हमारी संगठन इसके विरुद्ध जोरदार प्रदर्शन करने से भी नहीं चूकेगी,आज शिकायत करने थाने पहुंचे मितेश पटेल,योगी लालवानी, दुर्गेश रामटेके,शुभम यादव,यश कसेर,सागर,मनोज,इशू यादव,सूरज सारथी,संस्कार,शुभम,बंटी यादव,तिलक,छोटू यादव,अनीश,राहुल सोलंकी,प्रियंक अग्रवाल आदि उपस्थित रहे!*

Sunil Namdeo

Related Articles

Back to top button