छत्तीसगढ़

मुख्यालय के कलेक्ट्रेट रोड में खुल रहा है ’’गढ़कलेवा’’-मिलेट्स कैफे

मुख्यालय के कलेक्ट्रेट रोड में खुल रहा है ’’गढ़कलेवा’’-मिलेट्स कैफे
मिलेट्स से बने व्यंजनों का भी स्वाद ले सकंेगे लोग
’’गढ़कलेवा’’ निर्माण कार्य का कलेक्टर ने किया निरीक्षण
नारायणपुर, 23 फरवरी 2023 – जिला कार्यालय जाने वाले मार्ग पर जिला प्रशासन द्वारा बनाये जा रहे ’’गढ़कलेवा’’ स्वल्पाहार भवन का निर्माण लगभग पूर्णता की ओर हैं।  ज्ञातव्य है कि उक्त ’’गढ़कलेवा’’ में आम खान पान के अतिरिक्त मिलेट्स से बने व्यंजन जैसे रागी के अलावा अन्य मोटे अनाजो से निर्मित दोसा, लड्डू, पकौड़ा, ईडली, कुकीज आदि खाद्य सामग्री भी उपलब्ध रहेगी और इसे कृशि विज्ञान केन्द्र के स्व सहायता महिला समूहों द्वारा संचालित किया जाएगा। इस क्रम में आज कलेक्टर श्री अजीत वसन्त द्वारा ’’गढ़कलेवा’’ निर्माण स्थल का निरीक्षण किया गया। इस मौके पर उन्होने निर्माण कार्य को निर्धारित समयावधि में बनाने के अलावा दरवाजे, टाईल्स, रोशनदान, पानी निकासी, प्रसाधन कक्ष एवं ग्लोसाइन बोर्ड के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री देवेश कुमार ध्रुव सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Related Articles

Back to top button