छत्तीसगढ़
आकाशवाणी के ‘जिले की चिट्ठी’ कार्यक्रम में रविवार को प्रसारित होगी कबीरधाम की चिट्ठी

*आकाशवाणी के ‘जिले की चिट्ठी’ कार्यक्रम में रविवार को प्रसारित होगी कबीरधाम की चिट्ठी*
कवर्धा, सितंबर 2026। आकाशवाणी रायपुर से हर सप्ताह प्रसारित होने वाले लोकप्रिय कार्यक्रम ‘जिले की चिट्ठी’ में इस रविवार कबीरधाम जिले की चिट्ठी प्रसारित की जाएगी। कार्यक्रम में जिले के प्रमुख घटनाक्रमों के साथ-साथ राजनीतिक, सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों की झलक श्रोताओं को सुनने को मिलेगी। कबीरधाम जिले से जुड़ी महत्वपूर्ण गतिविधियों और उपलब्धियों को समेटे यह विशेष कार्यक्रम रविवार शाम 6.05 बजे आकाशवाणी रायपुर से प्रसारित होगा। इस कार्यक्रम को आकाशवाणी के सभी केंद्रों से एक साथ प्रसारित (रिले) किया जाएगा। इससे कबीरधाम जिले की गतिविधियों और विशेष आयोजनों की जानकारी व्यापक स्तर पर श्रोताओं तक पहुंचेगी।




