छत्तीसगढ़
नगरपालिका आम निर्वाचन 2024-25 के संचालन एवं प्रेक्षण के लिए श्री कैलाश कुमार व्यय प्रेक्षक नियुक्ति

नगरपालिका आम निर्वाचन 2024-25 के संचालन एवं प्रेक्षण के लिए श्री कैलाश कुमार व्यय प्रेक्षक नियुक्ति
कवर्धा, जनवरी 2025। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरपालिकाओं के आम निर्वाचन 2024-25 के संचालन एवं प्रेक्षण के लिए श्री कैलाश कुमार, उप संचालक (वित्त/आडिट), कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक, छत्तीसगढ़ नवा रायपुर अटल नगर को व्यय प्रेक्षक नियुक्त किया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गोपल वर्मा ने आयोग द्वारा नियुक्त किए गए व्यय प्रेक्षक के साथ समन्वय स्थापित करने के लिए श्री स्वर्णिम शुक्ला, सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, कबीरधाम को लाइजनिंग आफिसर के रूप में नियुक्त किया है।



