छत्तीसगढ़

बाइपास बेरियर क्षतिग्रस्त, मरम्मत की मांग

धमतरी| राहगीरों की सुविधाओं को ध्यान में रखकर नगर निगम ने बठेना नहर नाली से मुजगहन मार्ग तक बाइपास का निर्माण किया है। बढ़ते ट्रैफिक के बीच यह बाइपास शहरवासियों के लिए फायदेमंद साबित हो रही है। हालांकि, भारी वाहनों के चालकों की लापरवाही, इस सड़क की स्थिति को खराब कर रही है। यह सड़क भारी मालवाहक वाहनों के लायक नहीं है, इसके बावजूद ट्रकों की आवाजाही हो रही है। बाइपास पर भारी वाहनों को रोकने लोहे का गेटनुमा अवरोधक (बेरियर) लगाया था, लेकिन भारी वाहनों के चालकों ने इसे क्षतिग्रस्त कर दिया है, जिससे किसी अनहोनी की आशंका बढ़ गई है। इस समस्या के समाधान और सड़क की सुरक्षा के लिए स्थानीय प्रशासन को तुरंत ठोस कदम उठाने की जरूरत है। – रामू नाग, लालबगीचा

Abhitab Namdeo

Related Articles

Back to top button