छत्तीसगढ़

इण्डियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्टस (IFWJ)की कार्यकारिणी घोषित

छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय अरविंद जी अवस्थी एवं प्रदेश महासचिव आदरणीय विश्व दीपक राय जी की सहमति से मनोज मिश्रा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं डॉ एस एल सिंह को राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य नियुक्त गया है।

इण्डियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्टस (IFWJ)की कार्यकारिणी घोषित।

जनपद रतलाम के सेमलिया स्थित मां अन्नपूर्णा कामख्या शक्तिपीठ में 14 माह के मंथन के पश्चात संगठन के 10/11/12 मार्च को हुए अधिवेशन के 73 वे प्लानरी सेशन में 12 राज्यों से उपस्थित प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश महासचिव सहित प्रदेशों से आए अन्य सदस्यों की उपस्थिति में सर्व प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष अवधेश भार्गव ने संगठन के महासचिव पद पर श्री जंगा रेड्डी हैदराबाद तेलांगना को नियुक्त किया।तत्पश्चात केन्द्रीय चुनाव अधिकारी शंकर दत्त शर्मा ने संगठन की कार्यकारिणी के लिए विभिन्न राज्यों से कार्यकारिणी के लिए चुने गए 25 सदस्यों की जानकारी देते हुए कार्यकारिणी में चार उपाध्यक्ष सर्वश्री रमेश जैन गांधी राजस्थान,देवेन्द्र सिंह रावत उत्तराखण्ड,मनोज कुमार मिश्रा छत्तीसगढ व एम कुमार स्वामी आन्ध्रप्रदेश तथा छह सचिव क्रमशःएन पी अग्रवाल मध्यप्रदेश,संजीव कुमार त्यागी उत्तर प्रदेश,मनोज सैनी उत्तराखण्ड,एस एन श्याम बिहार,सी प्रकाश कर्नाटक,अनिल त्रिवेदी राजस्थान के साथ ही कोषाध्यक्ष पद पर संजय कुमार जैन हरियाणा की घोषणा करने के साथ ही संगठन की वर्किंग कमेटी के लिए प्रभात कुमार बिहार,भूपेंद्र शर्मा विकल मध्यप्रदेश,कवि शेखर पाठक झारखंड,चन्द्रहास दपोलकर गोवा,शैलेश पेडनेकर महाराष्ट्र,रेनू चौहान दिल्ली,त्रिभुवन उनियाल,सुनील थपलियाल उत्तराखण्ड,डी अपन्ना आन्ध्रप्रदेश,वी यादागिरि तेलंगाना,डॉ एम एल सिंह छत्तीसगढ,महेश ठक्कर,सुनील गुलाब सोनवणे गुजरात के नाम की घोषणा की और दलीप शाह राजस्थान व सुधीर भट्ट उत्तराखण्ड को अध्यक्ष द्वारा नामित किया गया।निर्वाचित कार्यकारिणी का करतल ध्वनी के साथ सदन द्वारा स्वागत एवं बधाई दी गयी।। विदित हो छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय अरविंद जी अवस्थी एवं प्रदेश महासचिव आदरणीय विश्व दीपक राय जी की सहमति से मनोज मिश्रा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं डॉ एस एल सिंह को राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य नियुक्त गया है। उक्त नियुक्ति पर संघ के प्रांतीय पदाधिकारियों सहित संभागीय पदाधिकारी जिला अध्यक्ष ब्लॉक अध्यक्ष सहित प्रांत के सभी सदस्यों ने बधाई प्रेषित सी है।

Abhitab Namdeo

Related Articles

Back to top button