छत्तीसगढ़ज्योतिषी

नए साल में करें ये अचूक उपाय, मां लक्ष्मी बरसाएंगी धन, जानें ज्योतिष से सबकुछ

कोरबाः 2023 वर्ष समापन की ओर है, आने वाले नए वर्ष का लोगों को बेसबरी से इंतजार है. खत्म हो रहे वर्ष 2023 में सब ने कुछ खोया होगा और सब ने कुछ पाया भी होगा. यह वर्ष अपने साथ बहुत सारी यादें लोगों को दिए जा रहा है. नया साल जब दस्तक देने को आता है, तो हम में से हर व्यक्ति की यह ख्वाहिश रहती है, कि नया साल खुशियों की सौगात लेकर आए. अधूरे पड़े कार्य पूरे हो जाएं, नौकरी में कामयाबी मिले, बिजनेस बुलंदिया छुए और पारिवारिक में सुख समृद्धि बनी रहे. किस्मत के बंद दरवाजे खुलते चले जाएं. और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे.

ज्योतिषियों की माने तो कुछ उपाय करने से आपके लिए नए साल की शुरुआत शुभ होगी और साल भर आपकी कामनाएं भी पूरी होती रहेंगी. इसको लेकर ज्योतिष आचार्य पंडित दशरथ नंदन द्विवेदी ने क्या कुछ बताया जानते हैं.

पंडित दशरथ नंदन द्विवेदी ने बताया कि नए साल की शुरुआत अपने इष्ट आराध्य देव के सामने शीश नवा, आशीर्वाद लेकर शुरू करनी चाहिए. जो भी व्यक्ति किसी भी देवता को अपना आराध्य मानता है वह उनके मंदिर जाए और प्रार्थना करें कि यह नया वर्ष उनके लिए शुभ रहे.नव वर्ष में लगाएं केसर का तिलक
वहीं उन्होंने बताया कि दूसरों की कृपा पाने के लिए व्यक्ति को नव वर्ष के दिन केसर का तिलक  मस्तिष्क पर लगाना चाहिए. इससे मां लक्ष्मी की विशेष कृपा व्यक्ति पर होती है. नए वर्ष के दिन विशेष कर कमल के पुष्प भगवान नारायण की चरणों में अर्पित करें, इससे भगवान नारायण और दूसरों व्यक्ति पर पूरी साल अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखती हैं.

Sunil Namdeo

Related Articles

Back to top button