छत्तीसगढ़

IG रतनलाल डांगी ने पदोन्नत 18 ASI को रैंक का स्टार लगाकर दी शुभकामनाएं

*IG रतनलाल डांगी ने पदोन्नत 18 ASI को रैंक का स्टार लगाकर दी शुभकामनाएं*

भूपेंद्र रिपोर्टर…..
*बिलासपुर पुलिस महानिरीक्षक रतनलाल डांगी ने नव पदोन्नत सहायक उप निरीक्षकों को रैंक का स्टार लगाकर उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी. बिलासपुर रेंज अंतर्गत जिला इकाईयों में पदस्थ प्रधान आरक्षकों को सहायक उप निरीक्षक पद पर माह-जून 2022 में पदोन्नत किया गया था. इन पुलिसकर्मियों ने प्रशिक्षण पूरा करने के बाद पदोन्नति की सभी अर्हताएं पूरा कर लिया है*
*रेंज अंतर्गत कुल 18 प्रधान आरक्षकों को सहायक उप निरीक्षक के पद पर 28 सितंबर को पदोन्नति प्रदान कर आज पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज रतनलाल डांगी ने सभी नव पदोन्नत सहायक उप निरीक्षकों को उनके कंधे पर सहायक उप निरीक्षक के रैंक का स्टार लगाकर शुभकामनाएं दी.*

*स्टार सेरेमनी कार्यक्रम में रेंज कार्यालय में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपमाला कश्यप, उप पुलिस अधीक्षक सुशीला टेकाम व उप पुलिस अधीक्षक माया असवाल सहित नव पदोन्नत सहायक उप निरीक्षकों के परिजन एवं रेंज कार्यालय में पदस्थ अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे.*

Abhitab Namdeo

Related Articles

Back to top button