छत्तीसगढ़
हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी की बोर्ड परीक्षायें हुई प्रारंभ

हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी की बोर्ड परीक्षायें हुई प्रारंभ

हाई स्कूल परीक्षा में कुल 1566 परीक्षार्थी एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षा में कुल 1616 परीक्षार्थी होंगे शामिल
नारायणपुर, 01 मार्च 2023 – छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी की बोर्ड परीक्षा 2023 दिनांक 01 मार्च 2023 से आरंभ हो गयी है। ज्ञातव्य है कि नारायणपुर जिले में हाई एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षा कुल 15 केन्द्रों में संचालित होगी, जिसमें हाई स्कूल परीक्षा में कुल 1566 परीक्षार्थी एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षा में कुल 1616 परीक्षार्थी सम्मिलित होगें। बोर्ड परीक्षा के सुचारु संचालन एवं नकल रोकने हेतु जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग की ओर से उड़नदस्ता दल एवं परीक्षा केन्द्रों में परीक्षा के व्यवस्थित संचालन, गोपनीयता एवं परीक्षा सामग्री थानों से केन्द्र तक लाने एवं परीक्षा उपरांत केन्द्र से थाने तक पहुचाने अधिकारियों की नियुक्ति सहित पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की गयी है इसके अलावा जिले में किसी भी प्रकार की नकल प्रवृति को रोकने के सख्त निर्देश दिये गये है।



