*पीएम श्री स्कूल देवरबीजा में निकाली गई तिरंगा रैली, छात्र-छात्राओं ने लहराया राष्ट्रीय ध्वज*

बेरला:- देशभक्ति और नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से पीएम श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम विद्यालय देवरबीजा में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली में छात्र-छात्राएं हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों के साथ बड़े उत्साह से शामिल हुए। सभी ने शान से तिरंगा लहराते हुए देश प्रेम का संदेश दिया।
*जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक रहे मौजूद*
इस अवसर पर विशेष रूप से ग्राम प्रमुख हेमलाल देवांगन, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष कोमल प्रसाद देवांगन, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि बलराम पटेल, जनपद सदस्य और क्षेत्र के अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
*शिक्षकों ने बताया राष्ट्रीय ध्वज का महत्व*
विद्यालय परिवार की ओर से संस्था प्रमुख प्राचार्य सविता तिवारी, वरिष्ठ व्याख्याता रामनिवास वर्मा , हीरालाल साहू, दिनेश कुमार तिवारी, महेंद्र निषाद, दीनानाथ साहू, राधम्मा, राय और द्विवेदी ने रैली में भाग लिया। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, महत्व और देश सेवा के कर्तव्यों के बारे में विस्तार से बताया। विद्यालय प्राचार्य सविता तिवारी ने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों में देशभक्ति की भावना और नागरिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूकता विकसित होती है। तिरंगा रैली को देखकर पूरे देवरबीजा क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।




