विविध

*कलेक्टर ने ली राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक,,, मतगणना आगामी 4 जून को प्रातः 8बजे से शुरू होगी*

 

*(मतगणना स्थल पर प्रवेश हेतु पास अनिवार्य)*

 

बेमेतरा:- लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 संसदीय क्षेत्र 7 दुर्ग के अन्तर्गत ज़िले की तीनों विधानसभा क्षेत्र 68 साजा, 69 बेमेतरा और 70 नवागढ़ की आगामी 4 जून को की जाने वाली मतगणना संबंधी कार्य, प्रक्रिया की जानकारी आज यहां कलेक्ट्रेट के दृष्टि सभाकक्ष में कलेक्टर एवं ज़िला निर्वाचन रणबीर शर्मा ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को दी।

 

कलेक्टर ने बताया कि बेमेतरा ज़िले की तीनों विधानसभा क्षेत्र साजा, बेमेतरा व नवागढ़ की मतगणना का कार्य आगामी 4 जून 2024 को प्रातः 8बजे से कृषि उपज मण्डी परिसर बेमेतरा में किया जाएगा है। जिसके लिए स्ट्रांग रूम प्रातः 7 बजे अभ्यर्थी व राजनीतिक दलों की उपस्थिति में खोला जाएगा। उन्होंने बताया कि मतगणना कार्य के लिए ज़िले की प्रत्येक विधानसभा के लिए 14 टेबल लगायी जायेगी। हर टेबल पर एक -एक गणना पर्यवेक्षक, गणना सहायक एवं माइक्रो आब्जर्वर नियुक्त किए गये है। मतगणना अभिकर्ता की नियुक्ति अभ्यर्थी अथवा उनके निर्वाचन अभिकर्ता द्वारा प्रारूप -18 में टेबलवार 14+1 किया जा कर सूची मतगणना तारीख़ से तीन दिवस पूर्व शाम 5.00 बजे तक रिटर्निग ऑफिसर के समक्ष प्रस्तुत किया जाये। जिसके आधार पर रिटर्निग ऑफिसर व सहायक रिटर्निग ऑफिसर द्वारा पहचान पत्र देंगे। संबंधित अभिकर्ता को जारी पहचान पत्र के साथ निर्धारित समय से एक घंटा पहले मतगणना कक्ष में प्रवेश के लिए आना होगा। बैठक में संयुक्त कलेक्टर अंकिता गर्ग, राजनीतिक दल के प्रतिनिधि भारतीय जानता पार्टी (बीजेपी)से राजेंद्र शर्मा और अश्वनी वैष्णव, इंडियन नेशनल कांग्रेस(आईएनसी) से सुनील नामदेव व जोगेंद्र छाबक उपस्थित थे। कलेक्टर रणबीर शर्मा ने कहा कि आयोग के दिशा-निर्देशानुसार मतगणना एजेंट्स अथवा उम्मीदवारों को मतगणना केंद्र के अंदर मोबाइल फोन, आई पैड, लैपटॉप या ऐसे किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को ले जाने की अनुमति नहीं है जो ऑडियो या वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। इसके अलावा कोई भी अभ्यर्थी, गणना एजेंट किसी भी प्रकार की कोई भी सामग्री जैसे घड़ी, मोबाइल, तंबाकू, सिगरेट, बीड़ी, पान, कैल्कुलेटर, पानी, नाश्ता सहित अन्य सामग्री नहीं ले जा सकेंगे। काउंटिंग एजेंट को मतगणना कक्ष में प्लास्टिक पेन, पेंसिल, सादा कागज ले जाने की ही अनुमति होगी। अभ्यर्थी,निर्वाचन अभिकर्ता, मतगणना अभिकर्ता एवं मीडिया कर्मी का प्रवेश दुर्ग रोड स्थित प्रवेश द्वार से होगा तथा शासकीय अधिकारी- कर्मचारी रायपुर रोड स्थित द्वारा से प्रवेश करेंगे। उन्होंने बताया कि साजा विधानसभा क्षेत्र की मतगणना 22 राउंड में और विधानसभा क्षेत्र बेमेतरा और नवागढ़ की मतगणना 20-20. राउंड में की जाएगी।उन्होंने मतगणना हॉल में शांति व्यवस्था बनाए रखने और नियमों का पालन करने भी कहा।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button