विविध

*चौंक-चौराहे में शराब प्रेमियों के जमावड़े से परेशान बच्चे व महिलाएं, पुलिस गश्त को लेकर उठ रहे सवाल*

​बेमेतरा:- साजा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सीमावर्तीय ग्राम मनियारी, कोदवा और मोहभट्ठा के चौक-चौराहों पर शराब प्रेमियों के जमावड़े से ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं और बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सार्वजनिक स्थानों पर बढ़ती इस अव्यवस्था के कारण लोगों की आवाजाही और रोजमर्रा के कामकाज प्रभावित हो रहे हैं, जिससे गांवों में असुरक्षा व नाराजगी का माहौल बनता जा रहा है।
​सीमावर्तीय इलाकों में पुलिस गश्त की कमी को लेकर भी स्थानीय स्तर पर सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों का कहना है कि आसपास के गांवों में अवैध शराब और गांजे की बिक्री खुलेआम या छिपकर जारी है, जिससे तस्करों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं और कानून का डर कमजोर पड़ता दिख रहा है।
​इस स्थिति को देखते हुए जनसेवक रविन्द्र भास्कर चौबे ने बेमेतरा जिला पुलिस अधीक्षक से क्षेत्र में नियमित रूप से शाम के समय पुलिस गश्त बढ़ाने की अपील की है। उन्होंने मांग की है कि चौक-चौराहों पर होने वाले जमावड़ों को सख्ती से रोका जाए ताकि महिलाएं और बच्चे बिना किसी भय के सुरक्षित माहौल में रह सकें।
​इसके साथ ही रविन्द्र भास्कर चौबे ने क्षेत्र में चल रही अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए लगातार स्टिंग ऑपरेशन चलाकर अवैध शराब और गांजे की खेप पकड़ने व दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग भी की है। अब लोगों की नजर पुलिस प्रशासन के कदमों पर टिकी है कि सीमावर्तीय गांवों में कानून-व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए कब ठोस कार्रवाई शुरू होती है।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button