विविध

*शासकीय आईटीआई बेरला में 5वां कौशल दीक्षांत समारोह संपन्न, 65 प्रशिक्षार्थियों को मिले प्रमाण-पत्र*

बेरला:- शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था आईटीआई बेरला में हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में 5वां कौशल दीक्षांत समारोह 2026 आयोजित किया गया। यह आयोजन कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय, भारत सरकार के प्रशिक्षण महानिदेशालय (डीजीटी) तथा संचालनालय, रोजगार एवं प्रशिक्षण, छत्तीसगढ़ के दिशा-निर्देशानुसार संपन्न हुआ।
​समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत अध्यक्ष विशाल देशलहरे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में कमदेव वर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं कुशल मार्गदर्शन संस्था प्रमुख एस. के. साहू ने किया। समारोह का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। ​इस अवसर पर संस्था के इलेक्ट्रीशियन, फिटर, वेल्डर, कोपा तथा मैकेनिक डीजल व्यवसाय के कुल 65 उत्तीर्ण प्रशिक्षार्थी उपस्थित हुए, जिन्हें अतिथियों के करकमलों द्वारा राष्ट्रीय व्यवसाय प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। साथ ही, प्रत्येक व्यवसाय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी प्रशिक्षार्थियों को प्रशस्ति-पत्र एवं अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। ​मुख्य अतिथि विशाल देशलहरे ने सभी उत्तीर्ण प्रशिक्षार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि तकनीकी कौशल आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और कुशल युवा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button