*साइड शोल्डर सड़क किनारे पर बिजली खंभे दे रहा हादसे को न्योता, झाड़ियों की कटाई व सफाई सूचना बोर्ड व कागजों पर लिखा*

उल्लेखनीय है कि यह प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के निर्माणाधीन सड़क मार्ग के साइड शोल्डर में बिजली की खंभे खतरनाक व दुर्घटना जन्य की संभावना है। दिन की बात ही अलग है रात्रि में चल रहे अचानक रात के अँधेले में दुर्घटना होने की बड़ी जानहानि हो सकती है। बिजली विभाग की लापरवाही का उदाहरण दे रहा है एक बिजली का पोल। दरअसल बेरला पतोरा से पथरपूंजी प्रतिदिन लोगो का आवाजाही रहता है।इस दौरान ही सड़क पर एक बिजली का खंभा सबको चिढ़ा रहा है और हादसे को न्यौता दे रहा है। बताते हैं कि इस जगह कई बार लोग भूलवश आमने सामने भिड़ जाते हैं। ये बिजली का पोल सबको कनफ्यूज कर देता है। सड़क के बीचों बीच खड़े इस बिजली के खंभे पर बिजली के तार भी है, अगर कभी कोई गाड़ी वाला इस खंभे से टकरा गया तो बिजली के तारों से भी बड़ा हादसा हो सकता है।

*हादसों को दे रहा न्यौता*
इस संबंध में ग्राम पंचायत पतोरा सरपंच मोहित साहू ने बताया कि ने कि लोगो का आना जाना लगा रहता है बेरला में शासनिक व प्रशासनिक कार्य के लिए प्रतिदिन लोगो का आवाजाही रहता है। दिन की बात अलग है कही रात्रि में बड़ी दुर्घटना हो जाये तो एक परिवार की खुशहाल जिंदगी खराब हो जाएगी।




