*एसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू ने वीआईपी, वीवीआईपी प्रवास के दौरान जिले में आने वाले एवं जिले के मंत्री, विधायको की पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था को मद्देनजर रखते हुए राजपत्रित पुलिस अधिकारियों की ली बैठक*

बेमेतरा:- पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू ने वीआईपी, वीवीआईपी प्रवास के दौरान कानून एवं पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था को मद्देनजर रखते हुए राजपत्रित पुलिस अधिकारियों की बैठक ली। जिसमें वीआईपी, वीवीआईपी प्रवास के दौरान जिले में आने वाले एवं जिले के माननीय मंत्री, विधायको की पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था ड्यूटी के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए और कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने व कार्यक्रम के शांतिपूर्ण आयोजन हेतु व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा आसूचना तंत्र मजबूत करने, असामाजिक तत्वों पर सतत निगाह रखने आवश्यक निर्देश दिए। सभी को अपनी जवाबदारी एवं भूमिका का कुशल निर्वहन करने एवं वीआईपी, वीवीआईपी सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जारी दिशा-निर्देशो का पालन करने हेतु आवश्यक निर्देश दिया गया। साथ ही थाना व चौकी प्रभारियों को निर्देशित करने कहा कि थाना क्षेत्रों में वीआईपी, वीवीआईपी प्रवास के दौरान जिले में आने वाले एवं जिले के माननीय मंत्री, विधायको की पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। वीआईपी, वीवीआईपी कार्यक्रम की पूर्णरूप से जानकारी लेकर समुचित सुरक्षा व्यवस्था लगाने एवं कार्यक्रम के दौरान सुक्ष्मता से पैनी नजर रखकर असामाजिक तत्वों पर कार्यवाही करने निर्देश दिए गये । इसके अलावा भी कानून एवं सुरक्षा व शांति व्यवस्था को लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्योति सिंह, डीएसपी राजेश कुमार झा, डीएसपी कमल नारायण शर्मा, डीएसबी प्रभारी प्रधान आरक्षक एश्वर्य सिंह क्षत्री, स्टेनो सउनि (अ) अजय कुमार देवांगन सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।




