विविध

*■चिल्हाटी पुलिस की अवैध शराब कोचियाओं पर धरपकड़ एक्शन, मुखबिर की सूचना पर स्पॉट पर दो तस्करो की रँगे हाथ हुई गिरफ्तारी■*

 

रिपोर्टर-✍मुदस्सर मोहम्मद

*मोहला:-* पुलिस अधीक्षक महोदया, जिला मोहला मानपुर अं0 चौकी श्रीमती रत्ना सिंह (भापुसे0) के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय जिला मोहला मानपुर अं0चौकी श्री मयंक गुर्जर (भापुसे0), व श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमान विवेक शुक्ला, श्रीमान पुलिस अनुविभागीय अधिकारी महोदय अं0चौकी श्री अर्जुन कुमार कुर्रे़ के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सुशील कुमार त्रिपाठी के कुशल नेतृत्व मे लगातार थाना क्षेत्र मे पेट्रोलिंग कराया जा रहा है व सुग्घर जन सुरक्षित मोहला अभियान के तहत अपराधिक गतिविधियो पर सतत् निगरानी करते हुए लगातार कार्यवाही की जा रही है, इसी तारतम्य मे आज दिनांक 03.03.2024 को अपराध की रोकथाम हेतु थाना क्षेत्रान्तर्गत जुर्म जरायम पतासाजी हेतु थाना चिल्हाटी पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम मुंजाल में आरोपी गंगा प्रसाद कोड़ापी पिता धरमु कोड़ापी उम्र 25 साल साकिन मुंजाल थाना चिल्हाटी जिला मोहला मानपुर अं0चौकी छ0ग0 ने अपने घर आंगन परछी ग्राम मुंजाल में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री करते पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से एक सफेद जेरीकेन में 10 लीटर क्षमता वाले में करीबन 10 लीटर हाथ भठ्ठी से निर्मित कच्ची महुआ शराब कीमती 2000/रूपये एवं बिक्री रकम 150 रूपये जुमला कीमती 2150/ रूपये को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी के खिलाफ अप0 क्रं. 17/2024 धारा 34(2) आबकारी एक्ट कार्यवाही कर विवेचना में लिया गया। एवं आरोपिया श्रीमती अनिता कोड़ापे पति श्री देशमुख कोड़ापे उम्र 30 साल साकिन मुंजाल थाना चिल्हाटी जिला मोहला मानपुर अं0चौकी ने अपने घर बाड़ी में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री कर रही है जिसकी सूचना पर मौके पर पहुंचकर रेड कार्यवाही किया गया जिसके कब्जे से एक पीला रंग के जेरीकेन में 10 लीटर क्षमता वाले में करीबन 08 बल्क लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 1600/रूपये एवं बिक्री रकम 200/रूपये जुमला कीमती 1800/रूपये को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपिया के विरूद्व अपराध क्रमांक 18/2024 धारा 34(2) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया।

 

उक्त कार्यवाही में सउनि0 सउनि0 चिन्ताराम टाण्डेकर, प्र0आर0 339 डिगेश्वर नेताम, आर0 145 कार्तिक भ्ुआर्य, म0आर0 733 रीना निषाद, म0आर0 1832 नेहा साहू का सराहनीय योगदान रहा।

 

थाना क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री एवं जुआ सट्टा पर पूर्व लगातार कार्यवाही किया हुआ है, आगे भी अभियान जारी रहेगा

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button