विविध

*■अवैध शराब पर ताबड़तोड़ एक्शन मोड पर औंधी थाने की पुलिस, तस्कर को घर की बाड़ी में बेचने हेतु रखे 10 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ पकड़ने में मिली कामयाबी■*

 

 

रिपोर्टर-✍मुदस्सर मोहम्मद

*■मोहला:-* मोहला मानपुर अं0चौकी एसपी- रत्ना सिंह(भा.पु.से) के निर्देशन मे व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक- मयंक गुर्जर (भा.पु.से.)अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक – विवेक शुक्ला, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी-मयंक तिवारी के मार्ग दर्शन में निरीक्षक देवेन्द्र दर्रो के कुशल नेतृत्व में लगातार थाना क्षेत्र में अपराधिक गतिविधियों पर सतत निगरानी रखते हुए कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में दिनांक 03/03/2024 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम औंधी में आरोपी अपने घर के बाड़ी में अधिक मात्रा में कच्ची महुआ शराब बिक्री हेतु रखा है कि सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाहों को साथ में लेकर घटना स्थल पहुंचकर रेड कार्यवाही कर आरोपी रामलाल नेताम पिता गन्नु राम नेताम उम्र 45 साल ग्राम औंधी जिला मोहला मानपुर अं0चौकी के कब्जे से दस लीटर क्षमता वाले सफेद रंग के प्लास्टिक डिब्बा में लगभग 10 लीटर कच्ची महुआ शराब किमती 1200/-रूपये को समक्ष गवाहान के विधिवत जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी का कृत्य धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपी के विरूद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचेना में लिया गया। उक्त कायवाही में सउनि रूपेन्द्र साहू, प्र0आर0 893 आर0 1237, 1290, 1428, 1849 का विशेष योगदान रहा ।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button