*बच्चों को तिलक लगाकर कर की स्वागत व खिलाई मिठाई, नवप्रवेशित विद्यार्थी को बांटे निःशुल्क पुस्तक व गणवेश*

बेरला:- विकासखण्ड बेरला के क्षेत्र अंचल में स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला परपोड़ा में शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया। बता दें कि गर्मी की छुट्टी के बाद बच्चे स्कूल की ओर अब रुख मोड़ रहे है। वही 26 जून को शाला प्रारम्भ हुआ। जिसके फलस्वरूप शासन प्रशासन के दिशा निर्देश पर सभी स्कूलों में शाला प्रवेश उत्सव के रूप में मनाये गए। शाला प्रारंभ होने पर सभी बच्चों के चेहरे में खुशी की झलक उठने लगी। लिहाजा शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला परपोड़ा में कक्षा 6वीं में 25 बच्चों की भर्ती हुआ। स्कूल में आये मुख्य अतिथि व प्रधान पाठक द्वारा नवप्रवेशित बच्चों की तिलक लगाकर स्वागत किया गया। वही माँ सरस्वती की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम को संबोधित किया गया। उसके बाद सभी विद्यार्थियों को मिठाई खिला कर निःशुल्क गणवेश व पाठ्य पुस्तक वितरण किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के पालक व ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सहायक शिक्षक ईश्वर लाल निर्मलकर ने पालकों से आग्रह किया कि अपने बच्चों को नियमित रूप से शाला भेजे। साथ ही घर में इन्हीं बच्चों की पढ़ाई में सहयोग करें। इसके अलावा उन्होंने कहा सभी बच्चों को नियमित शाला आने की प्रेरित किया गया। ताकि विद्यार्थियीं में अच्छी शिक्षा प्राप्त होने से सर्वांगीण व बौद्धिक विकास हो सके और अपने उज्ज्वल भविष्य बनाने में सक्षम हो।




