*कन्या शाला बेरला में शाला प्रवेश उत्सव पर मुख्य अतिथि बतौर जपं अध्यक्ष प्रीतम चंन्देल ने बांटें पेन कॉपी*

*सभी बच्चे खूब पढ़ो खूब बढ़ो स्कूल का गांव का देश का राज्य का नाम रोशन करो: प्रीतम चंन्देल*
बेरला:- शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक शाला बेरला सीबीएसई और संकुल केंद्र कन्या बेरला का शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया। जिनके मुख्य अतिथि के रूप में अंजनी सिंह चंदेल जनपद अध्यक्ष, नगर पंचायत उपाध्यक्ष भारत भूषण साहू नगर पंचायत नेता प्रतिपक्ष, मानक सिंह चतुर्वेदी पार्षद, सभापति सुनील जैन पार्षद, कविता जैन पार्षद, प्रदीप ठाकुर पार्षद पति जीतू जैन एसएमसी अध्यक्ष हेमलता धुर्वे शिक्षाविद मनहरण साहू, एमएससी उपाध्यक्ष साहू मैडम एवं एमसी के सदस्य और साथ ही साथ बेरला विकासखंड शिक्षा अधिकारी जयप्रकाश कर्मकार, बीआरसी खोम लाल साहू, एबीओ ठाकुर, उइके, स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम बेरला से प्रभारी प्राचार्य अंशु मिश्रा, संकुल समन्वय यशपाल सिंह राजपूत, शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक शाला प्रधान पाठक शेखू राम साहू, कन्या बेरला के समस्त स्टाफ संतोषी ठाकुर, योगेश्वरी सिन्हा, रितु नायक, उपासना मसीह, अमिता चंद्रवंशी, यशपाल सिंह राजपूत एवं स्कूल से कक्षा छठवीं, सातवी, आठवीं के सभी बच्चों की उपस्थिति में बड़े हर्षोल्लास के साथ शाला प्रवेश उत्सव का कार्यक्रम मनाया गया। इस कार्यक्रम में शिक्षक व मुख्य अतिथि द्वारा सभी बच्चों को तिलक लगाकर मिठाई खिलाया गया। उसके बाद अतिथि द्वारा गणवेश व पाठ्य पुस्तक वितरण किया। साथ ही बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप जनपद अध्यक्ष अंजनी सिंह चंदेल के द्वारा छठवीं के सभी छात्र-छात्राओं को कॉपी व पेन अपने तरफ से बच्चों को भेंट किया गया। इन्होंने कहा कि भारत सरकार शिक्षा की प्राथमिकता अनिवार्यता को देखते हुए सभी बच्चों को स्कूल के दरवाजे तक पहुंचने के लिए प्रोत्साहित करने वाले विशेष अभियान चला रही है। इससे शाला में प्रवेश करने वाले विद्यार्थी छोटे-छोटे बच्चों को पाठ्य पुस्तक व गणवेश दे रहे है। ताकि बच्चे नियमित स्कूल आ सकें। इस संबंध में जनपद पंचायत बेरला अध्यक्ष ने कहा कि सभी बच्चे खूब पढ़ो खूब बढ़ो स्कूल का गांव का देश का राज्य का नाम रोशन करो। इसके अलावा विद्यार्थियों को नियमित स्कुक आने की आह्वान किया गया। विद्यालय में रोजाना नवाचारी गतिविधियों के माध्यम से पढ़ाई लिखाई होती है। इस प्रकार कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसके लिए संस्था प्रमुख के द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।




