*ज़िला प्रशासन व एमएमजीएसवाई दुर्ग ने खबर छपने के माहभर बाद लिया संज्ञान, बेमेतरा विधानसभा के ग्राम धौराभाठा की असुरक्षित सड़क को किया ठीक*

*■बेमेतरा:-* बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र एवं धमधा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम धौराभाठा-मोहरेंगा मार्ग में सड़क के बीचों बीच जानलेवा गड्ढे पर हरिभूमि के बेमेतरा ज़िला संस्करण में विगत 31 मई 2024 को खबर प्रकाशित होने के बाद महीनेभर बाद आखिरकार प्रशासन ने टूटे स्लैब की मरम्मत करा दी है। जिससे सड़क मार्ग अब सुरक्षित व सुगम हो गया है। बताया जा रहा है कि इस समस्या को लेकर स्थानीय इलाके के ग्रामीण करीब सालभर से सड़क सम्बन्धित विभिन्न ऑफिस के निरन्तर चक्कर काट रहे थे, जिस पर प्रशासन द्वारा इस मुद्दे को गम्भीरता से नही लिया जा रहा था। चूंकि बीते दिनों खबर के लगने से दुर्ग ज़िला प्रशासन एवं एमएमजीएसवाई दुर्ग डिवीजन के कार्यपालन अभियंता-राहुल कश्यप द्वारा इस समस्या पर संज्ञान लेते हुए पुल के टूटे स्लैब के मरम्मत करने का फैसला किया एवं महीने भर के अंदर में ही बारिश के पहले प्रशासन द्वारा टूटे स्लैब के गड्ढे को ठीक कर दिया गया है। जिस पर ग्रामीणजन सन्तुष्ट नज़र आ रहे है। बहरहाल इस मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना की इस असुरक्षित सड़क की समस्या के समाधान में ग्रामीणों के साथ स्थानीय सरपंच-पुनऊराम साहू एवं सचिव-द्रोणाचार्य साहू व बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की भी सराहनीय भूमिका रही।




